लखनऊ

सीएम योगी ने मुलायम सिंह को कहा अब्बाजान तो भड़के अखिलेश यादव, किया पलटवार

सीएम योगी ने राम मंदिर निर्माण को लेकर दिये बयान में नाम लिये बिना कहा इशारों में मुलायम सिंह यादव को कहा था अब्बाजान, अखिलेश यादव ने दी भाषा पर नियंत्रण रखने की नसीहत
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 Aug 2021, 8:41 PM IST
yogi adityanath akhilesh yadav
योगी आदित्यनाथ अखिलेश यादव

पत्रिका न्यूज नेटवर्क, लखनऊ.

सीएम योगी ने कहा अब्बाजान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक आयोजन में राम मंदिर निर्माण को लेकर अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए मुलायम सिंह यादव का नाम लिये बगैर उन्हें अब्बाजान कहा। सीएम योगी बोले कि कहा कि हमने कहा था कि राम लला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे और अब भव्य राम मंदिर बनने जा रहा है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने तंज करते हुए कहा कि उनके अब्बाजान तो कहते थे कि वहां परिंदे को भी पर नहीं मारने देंगे। उन्होंने राम भक्तों पर गोलियां चलवा दी थीं। पर अब वहां निर्माण कार्य शुरू हो चुका है और अगले तीन सालों में वहां पर भव्य राम मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा।


अखिलेश यादव ने दिया जवाब

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा अब्बाजान कहे जाने पर अखिलेश यादव नाराज दिखे। उन्होंने सीाएम योगी आदित्यनाथ को अपनी भाषा पर नियंत्रण रखने की सलाह भी दे डाली। कहा कि एक मुयमंत्री को अपनी भाषा पर नियंत्रण रखना चाजिये। मुद्दों का झगड़ा हो सकता है, बावजूद इसके अगर आप हमारे पिता जी के लिये कुछ कह रहे हो तो तैयार रहना कि मैं भी आपके पिता जी के लिये कुछ कह सकता हूं। कहा कि एक मुचयमंत्री की भाषा नियंत्रित होनी चाहिये। इस दौरान अखिलेश यादव ने एक बार फिर भाजपा सरकार पर किसानों और आम जनता को विकास के नाम पर ठगने का आरोप लगाया।

Published on: