लखनऊ

Political News : पूंजीपतियों से मिलकर किसानों के खिलाफ षड्यंत्र रच रही भाजपा सरकार – अखिलेश यादव

- किसानों को नहीं मिल रहा न्यूनतम समर्थन मूल्य - संजय सिंह - बीजेपी सरकार में चरम पर है अवैध खनन - समाजवादी पार्टी

less than 1 minute read
Dec 04, 2020
1_7.jpg

लखनऊ. उत्तर प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार को घेरते हुए ट्विट कर कहा कि भाजपा सरकार दिन में किसानों से बेनतीजा वार्ता करती है व रात में पूंजीपतियों से गुपचुप बातें कर किसानों के खिलाफ षडयंत्र रच रही है। भाजपा सरकार वार्ता को लंबा खींचकर भी आंदोलन को कमजोर न कर पाएगी क्योंकि पूरा देश किसानों के साथ है। किसानों को सता कर भारतीय जनता पार्टी सत्ता में नहीं रह पाएगी।

किसानों को नहीं मिल रहा न्यूनतम समर्थन मूल्य - संजय सिंह
लखनऊ. आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए ट्विट कर कहा कि ये क्या हैं मोदी जी? क्या ये आतंकवादी हैं? क्या ये पाकिस्तान और चीन के साथ साज़िश में शामिल हैं? अरे ये तो बीजेपी विधायक धर्मपाल सिंह हैं। इनका कहना है “किसान का धान सरकार द्वारा नही खरीदा जा रहा है। किसानों को एमएसपी नहीं मिल रही है” अब तो मान लीजिए किसानों का भाजपा सरकार के खिलाफ आंदोलन और चिंता जायज है।

बीजेपी सरकार में चरम पर है अवैध खनन - समाजवादी पार्टी

लखनऊ. समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार को घेरते हुए ट्विट कर कहा कि भारतीय जनता पार्टी पहले खुद सत्ता का संरक्षण देकर अवैध खनन कराते फिर हिस्सा न मिलने पर कार्रवाई का ड्रामा करती है। बीजेपी सरकार में अवैध खनन चरम पर है। खनन माफिया अवैध खनन पर कार्रवाई करने पहुंच रहे अधिकारियों व पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमले से भी नहीं चूक रहे है। सपा कार्यकर्ताओं ने अवैध खनन कर रहे भाजपा नेता पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Published on:
04 Dec 2020 03:18 pm