लखनऊ

अखिलेश यादव बोले-गोमती रिवर फ्रंट को भाजपा ने चिढ़कर किया बर्बाद

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर प्रहार किया। उन्होंने कहा समाजवादी सरकार में बना गोमती रिवर फ्रंट बंद पड़ा है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 Jan 2023, 9:24 PM IST
गोमती रिवर फ्रंट की लाइटें बंद : अखिलेश
गोमती रिवर फ्रंट की लाइटें बंद : अखिलेश

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लखनऊ स्थित गोमती रिवर फ्रंट पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि गोमती रिवर फ्रंट गुजरात के साबरमती नदी पर बनाए गए रिवर फ्रंट की तुलना में बेहतर बना था इसी से चिढ़कर भाजपा सरकार ने

गोमती रिवर फ्रंट की लाइटें बंद : अखिलेश

उन्होने कहा, “भाजपा सरकार ने गोमती रिवर फ्रंट बर्बाद कर दिया। समाजवादी सरकार में गोमती नदी पर विश्व स्तरीय रिवर फ्रंट बनाया गया था। नदियों को साफ रखने का यही तरीका था, जिस तरह से समाजवादी सरकार ने शुरू किया था। गोमती रिवर फ्रंट पर नदी में लगाई गई लाइटें बंद हो गईं। अब यहां हरियाली के बजाए सूखे पौधे हैं। रंग-बिरंगे फूलों का आकर्षण खत्म हो गया है।”

अखिलेश बोले- सुंदर रिवर फ्रंट अब खंडहर हो गया

अखिलेश यादव ने कहा, “समाजवादी सरकार में लगाए गए बच्चों के झूले अभी मजबूत और सुरक्षित हैं। जबकि यहां न कोई देखरेख करने वाला है और न ही रखरखाव है।

भाजपा सरकार की उपेक्षा से खूबसूरत रिवर फ्रंट अब खंडहर होता जा रहा है। किसी तरह योग केंद्र और औषधि पार्क दुर्दशा के बाद भी जीवित है।”

रिवर फ्रंट पहुंचे अखिलेश यादव

अखिलेश यादव को देखकर वहां स्टेडियम में क्रिकेट खेल रहे बचचे उत्साहित हो गये। अखिलेश ने भी वहां बैट पकड़ लिया। उनके खेल में शामिल हो गए।

Published on: