
Akhilesh Yadav On MLC Election Results: उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव परिणाम को लेकर प्रदेश की सियासी माहौल गर्म हो गया है। एमएलसी चुनाव रिजल्ट को लेकर भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी के नेता एक दूसरे पर जुबानी हमला बोल रहे हैं। इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है।
अखिलेश यादव ने अपने एक्स अकाउंट से एक के बाद एक पोस्ट कर बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने अपनी एक पोस्ट में लिखा, वाराणसी MLC चुनाव में हार से BJP बुरी हालत में है। लखनऊ वाले दिल्ली वालों के फ़ोन नहीं उठा रहे हैं। सच तो यह है कि UP MLC चुनाव में BJP पूरी तरह से खत्म हो गई है।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अपनी एक अन्य पोस्ट में लिखा कि वाराणसी में वोटों की गिनती रोकने के पीछे BJP की पुरानी तरकीब अपनाई जा रही है, जिसमें नतीजे बदलने की बात कही गई थी। मैंने सुना है कि हार के डर से कोई चुपके से इधर-उधर भाग रहा है।
अखिलेश ने एक अन्य पोस्ट में लिखा कि वे PDA की जीत पर भी मन ही मन खुश हैं—घर छोड़ने से कोई अजनबी नहीं हो जाता। अगर BJP के चालबाज लोगों ने गोरखपुर में वह डबल-क्रॉस नहीं किया होता, तो बनारस जैसा ही हश्र वहां भी होता। कुल मिलाकर, गोरखपुर में भी BJP की नैतिक हार हुई है। जब तक बनारस से आखिरी नतीजे नहीं आ जाते, हमारी सभी कार्यकर्ताओं से यही अपील है: जब तक हमारे हाथ में जीत का सबूत न आ जाए, तब तक चैन से नहीं बैठना है। MLC चुनावों ने BJP का बोरिया-बिस्तर बांध दिया है। बहुत ज़्यादा बेईमानी और एडमिनिस्ट्रेटिव गड़बड़ी के बावजूद, BJP की हार को कोई नहीं रोक सका। PDA सरकार के सत्ता में आने पर BJP की सेवा करने वाले सभी भ्रष्ट अधिकारियों को जनता की अदालत में पेश किया जाएगा।
अखिलेश के इन पोस्ट पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- अखिलेश यादव, एक चुनाव में हार-जीत को पूरे प्रदेश का जनादेश बताना आपकी पुरानी आदत है। भाजपा को ऑल आउट होने का सपना देखने वाले पहले अपनी पार्टी का सियासी स्कोरकार्ड देख लें। चुनावी बयानबाज़ी से सरकारें नहीं गिरतीं, जनता का विश्वास जीतना पड़ता है। 2027 में भी साइकिल पंचर होगी और भाजपा की विजय यात्रा जारी रहेगी।