लखनऊ

प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम में दिखे अमर सिंह, दिया यह बयान

अमर सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने निवेशकों के लिए नीति तो अच्छी बनाई हैं लेकिन उन्हें लागू करना चुनौती है।
2 min read
Feb 21, 2018
amar singh

लखनऊ. प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित इन्वेस्टर्स समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित देश के बड़े उद्योगपतियों की मौजूदगी में राज्यसभा के पूर्व सांसद अमर सिंह की मौजूदगी भी रही। कार्यक्रम में मेहमानों की दीर्घा में अमर सिंह मौजूद दिखे। पत्रिका टीम ने उनसे बातचीत की कोशिश की लेकिन वे खामोश रहे। काफी कुरेदने पर उन्होंने इन्वेस्टर्स समिट से जुडी सवालों का जवाब दिया। इस दौरान वे इन्वेस्टर्स समिट से अलग किसी भी तरह के सवाल का कोई जवाब देने से वे बचते रहे।

कार्यक्रम में चर्चा का विषय रहे अमर सिंह

इन्वेस्टर्स समिट को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में अमर सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने निवेशकों के लिए नीति तो अच्छी बनाई हैं लेकिन उन्हें लागू करना चुनौती है। काफी लम्बे समय से सुर्ख़ियों से गायब रहे अमर सिंह इस कार्यक्रम में उद्योगपतियों की दीर्घा में दिखाई दिए और कार्यक्रम के दौरान चर्चा का विषय बने रहे । कार्यक्रम के बाद अमर सिंह ने पत्रिका से बातचीत में कहा कि उत्तर प्रदेश में सरकार ने निवेशकों को आकर्षित करने के लिए योजनाएं तो बेहतर बनाई हैं लेकिन इन नीतियों और योजनाओं को लागू करना एक बड़ी चुनौती है।

काफी समय बाद दिखे सार्वजनिक कार्यक्रम में

लम्बे समय से सुर्ख़ियों से गायब रहे अमर सिंह की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में मौजूदगी बेहद चौकाने वाली रही। वे काफी समय से समाजवादी खेमे की गुटबंदी के बाद से सपा से दूर थे और लगातार भाजपा से उनकी करीबियां बताई जाती रहीं। तमाम अटकलों के बीच अमर सिंह ने अपनी राजनीतिक भूमिका स्पष्ट नहीं की और अब उत्तर प्रदेश में इन्वेस्टर्स समिट में उनकी मौजूदगी ने एक बार फिर इस बात की चर्चा को जन्म देने का काम किया है कि क्या वे भाजपा खेमे के सम्पर्क में हैं। हालाँकि जानकार इसे उद्योगपतियों का कार्यक्रम बताकर ऐसी अटकलों को ख़ारिज कर हैं।

Published on:
21 Feb 2018 05:09 pm