लखनऊ

Yogi Adityanath Cabinet 2.0: शपथ ग्रहण में अमिताभ और कंगना समेत शामिल होंगी बॉलीवुड की ये हस्तियां

Yogi Adityanath Cabinet 2.0: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में बॉलीवुड कलाकार भी शामिल हो रहे हैं। अमिताभ बच्चन, कंगना रनौट और अक्षय कुमार के अलावा तमाम कलाकार मौजूद।
2 min read
• •
Updated: 25 Mar 2022, 1:41 PM IST
kangana_and_amitabh.jpg
celebrities in oath ceremoney

योगी आदित्यनाथ लगातार दूसरी बार बतौर मुख्यमंत्री पद की शपथ ले रहे हैं। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में आयोजित शपथ ग्रहण में देश के बड़े राजनेता, उद्योग जगत बड़े बड़े उद्योगपतियों से लेकर बॉलीवुड हस्तियां पहुंच रही हैं। शपथ ग्रहण में कंगना रनौट, अमिताभ बच्चन और अक्षय के साथ साथ और बड़े कलाकार बधाई देने के लिए पहुंचे हैं।

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दूसरी बार पद की शपथ लेने जा रहे हैं। समारोह को ऐतिहासिक और भव्य बनाने के लिए पार्टी ने पूरा दमखम लगा दिया है। कार्यक्रम में अलग अलग जगत से लोग शामिल होकर समारोह को यादगार बनाएंगे। भव्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्रियों, बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री व उद्योगपतियों के साथ साधु-संतों को भी न्योता भेजा गया है। इसी क्रम में आमंत्रित बॉलीवुड कलाकार भी उपस्थित होंगे। उत्तर प्रदेश से पुराना रिश्ता रखने वाले महानायक अमिताभ बच्चन, कंगना रनौट, अनुपम खेर और अक्षय कुमार मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण में शामिल होने की चर्चा है।

इन बॉलीवुड हस्तियों को भेजा गया आमंत्रण

शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए कई बड़े दिग्गज कलाकारों कों शामिल होने के लिए आमंत्रण भेजा गया था। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन योगी के शपथ ग्रहण में शामिल हो सकते हैं। मालूम हो कि आजकल अमिताभ बच्चन की लखनऊ में शूटिंग भी चल रही हैं। इसके अलावा अक्षय कुमार, कंगना रनौत, बोनी कूपर, अनुपम खेर अजय देवगन समेत कई डायरेक्ट और प्रोड्यूसर को भी निमंत्रण भेजा गया।

कश्मीर फाइल्स की भी स्टारकास्ट मौजूद

चर्चा में चल रही फिल्म कश्मीर फाइल्स की स्टारकास्ट को भी शपथ ग्रहण में आमंत्रित किया गया है। 90 के दशक में कश्मीरी पंडितों के कश्मीर घाटी से पलायन करने पर आधारित फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ के निर्माता विवेक अग्निहोत्री, स्टार अनुपम खेर की भी उपस्थित रहने की संभावन है।

Updated on:
25 Mar 2022, 1:41 PM IST
Published on:
Also Read
View All