लखनऊ

बिना परीक्षा 12वीं पास को मिलेगी नौकरी, ग्राम पंचायतों की इस 58 हजार पदों के लिए हो रही भर्ती

Application for 58 thousand posts of Panchayat Assistant Accountant- ग्राम पंचायतों (Gram Panchayat) में पंचायत सहायक एकाउंटेंट कम डाटा एंट्री ऑपरेटर की भर्ती के लिए 58000 वैकेंसी निकाली गई है। मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi Adityanath) के निर्देश पर 564 ग्राम पंचायतों में होने वाली भर्ती में कोविड से प्रभावित परिवारों के आश्रितों और महिलाओं को आरक्षण का लाभ मिलेगा।
2 min read
• •
Updated: 2 Aug 2021, 3:37 PM IST
Application for 58 thousand posts of Panchayat Assistant Accountant
Application for 58 thousand posts of Panchayat Assistant Accountant

लखनऊ.Application for 58 thousand posts of Panchayat Assistant Accountant. ग्राम पंचायतों (Gram Panchayat) में पंचायत सहायक एकाउंटेंट कम डाटा एंट्री ऑपरेटर की भर्ती के लिए 58000 वैकेंसी निकाली गई है। मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi Adityanath) के निर्देश पर 564 ग्राम पंचायतों में होने वाली भर्ती में कोविड से प्रभावित परिवारों के आश्रितों और महिलाओं को आरक्षण का लाभ मिलेगा। इन्हें एक तिहाई आरक्षण के आधार पर प्राथमिकता दी जाएगी। इसके लिए आवेदन आवेदन 02 अगस्त से शुरू हो गए हैं। आवेदन 17 अगस्त तक लिए जाएंंगे। इसके अलावा ग्राम पंचायत स्तर पर आवेदन पत्र जमा न होने की स्थिति में ब्लॉक कार्यालय एवं डीपीआरओ कार्यालय में भी आवेदन पत्र जमा किए जा सकेंगे।

18 से 23 अगस्त के बीच उपलब्ध होंगे आवेदन पत्र

18 से 23 अगस्त के बीच पंचायत राज विभाग सभी आवेदन पत्रों को संबंधित ग्राम पंचायत को उपलब्ध कराएगा। उसके बाद ग्राम पंचायत प्राप्त आवेदन पत्र की श्रेष्ठता सूची तैयार कर ग्राम पंचायत की प्रशासनिक समिति के समक्ष प्रस्तुत करेगी। समिति द्वारा अनुमोदित श्रेष्ठता सूची को जिला स्तरीय समिति के विचार समिति के सदस्य सचिव डीपीआरओ को 24 से 31 अगस्त तक उपलब्ध कराई जाएगी। इसके बाद जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा आवेदन पत्रों का परीक्षण और नियुक्ति के लिए संस्तुति 1 से 7 सितंबर के बीच किया जाएगा।

12वीं पास कर सकते हैं आवेदन

एकाउंटेंट कम डाटा ऑपरेटर के लिए 12वीं पास आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए कोई परीक्षा नहीं दी जाएगी। इस भर्ती की खास बात यह है कि इस भर्ती में कोई परीक्षा नहीं ली जाएगी, 10वीं, 12वीं के अंकों की मेरिट से ही उम्मीदवारों को नौकरी दी जाएगी।

Published on: