लखनऊ

सारस पर अखिलेश ने योगी सरकार को घेरा- झूठ को सच बना दिया, नकली सारस लगा दिया

Arif-Saras Freindship: अखिलेश यादव ने योगी सरकार को आरिफ के सारस को बंद करने के लिए फिर से घेरा है।

2 min read
Mar 28, 2023
आरिफ से सारस लिए जाने का अखिलेश लगातार विरोध कर रहे हैं

अमेठी के रहने वाली आरिफ से सारस लिए जाने के बाद से अखिलेश यादव लगातार उत्तर प्रदेश की योगी सरकार को घेर रहे हैं। अखिलेश आरिफ से सारस लेकर उसे पिंजरे में रखने के लिए योगी सरकार की आलोचना कर रहे हैं। इस पर उनका एक और ट्वीट आया है।

पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने पार्क में लगे सारस के कटआउट की तस्वीरें अपने ट्विटर पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अखिलेश ने लिखा है, अच्छा नहीं है परिंदों का पत्थर हो जाना! कुछ लोग भी न जाने कैसे-कैसे झूठ को सच बनाते हैं। असली सारस चिड़ियाघर में, नकली पार्क में लगाते हैं।

पार्क में लगे सारस के कटआउट, जिनकी तस्वीर अखिलेश ने शेयर की है IMAGE CREDIT:


कानपुर के चिड़ियाघर में क्वारंटीन है आरिफ का सारस
आरिफ और सारस की दोस्ती की इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब चर्चा है। आरिफ को ये सारस कई महीने पहले घायल हालत में मिला था। आरिफ ने इसका इलाज किया तो दोनों के बीच मित्रता हो गई। दोनों के साथ में खाने खाते हुए वीडियो वायरल हुए।


वन विभाग ने बीते हफ्ते सारस को आरिफ से लेकर कानपुर के चिड़ियाघर में भेज दिया है। यहां सारस को एक पिंजरे में क्वारंटीन किया गया है। योगी सरकार के इस कदम की अखिलेश यादव लगातार आलोचना कर रहे हैं। उनका कहना है कि सारस को आजाद रहने दिया जाए।

Updated on:
28 Mar 2023 10:36 am
Published on:
28 Mar 2023 10:35 am
Also Read
View All