लखनऊ

अतीक के फाइनेंसर मोहम्मद मुस्लिम से क्यों मिलना चाहता था उमर, खुल सकते हैं कई राज?

Atiq Ahmad Murder : अतीक के करीबी बिल्डर मो. मुस्लिम को पुलिस ने उठा लिया है। यह कार्रवाई असद और मो. मुस्लिम की बातचीत का ऑडियो वायरल होने के बाद की गई है। मो. मुस्लिम पर डेढ़ दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 20 Apr 2023, 8:21 AM IST
Atiq Ahmad financier Mohd. Muslim arrested

Atiq Ahmad Murder : असद और मो. मुस्लिम के बीच बातचीत का ऑडियो वायरल होने के बाद अब पुलिस ने अतीक गैंग से जुड़े बिल्डर मो. मुस्लिम को पकड़ लिया है। किसी गोपनीय जगह पर पूछताछ की जा रही है। मो. मुस्लिम के खिलाफ भी डेढ़ दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस इस बात की छानबीन कर रही है कि कहीं अतीक गैंग से दूरी बनाने के लिए उसने कोई चाल तो नहीं चली है।

अतीक गैंग के लिए काम करने वाला मो. मुस्लिम को अतीक का फाइनेंसर बताया जा रहा है। उसके प्रॉपर्टी के धंधे में अतीक का पैसा लगा था। हर प्लाटिंग में अतीक को हिस्सा पहुंचता था। लेकिन जब अतीक अहमद के खिलाफ कार्रवाई तेजी हुई तो गुड्डू मुस्लिम ने चाल चली। अतीक और अशरफ की हत्या के बाद उसने अपने दो ऑडियो वायरल कराए।

ऑडियो में अतीक का बेटा असद कॉल करके उससे कहता है कि उसके भाई बड़ा लखनऊ जेल में बंद मो. उमर मिलना चाहता है। वह पेशी पर मिलने चले। इसके अलावा दूसरा विकल्प जेल में मिलने जाने को कहता है। लेकिन मो. मुस्लिम ने दोनों बातों से इंकार कर देता है।

इसके अलावा असद ने ये भी कहा था कि वह घर पहुंचा तो उसके फ्लैट का दरवाजा नहीं खुला। अब पुलिस की जांच चल रही है कि अतीक और मो. मुस्लिम के बीच क्या चल रहा था। वहीं धूमनगंज पुलिस ने मो. गिरफ्तारी से इंकार किया है।

Updated on:
20 Apr 2023, 8:21 AM IST
Published on:
Also Read
View All