लखनऊ

जानिए क्यों खास है जेठ मास का बड़ा मंगल, हनुमान मंदिरों में लगी भक्तों की भीड़, राशिनुसार करें पूजा

लखनऊ में आज जेठ मास का बड़ा मंगल बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है।

3 min read
May 01, 2018

लखनऊ. लखनऊ में आज जेठ मास का बड़ा मंगल बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। यह बड़ा मंगल मई माह में पड़ने से इसकी महत्व और भी बढ़ जाता है। अगर कोई इस मंगलवार को पूरी श्रद्धा के साथ हुनुमान जी की पूजा करे तो उसकी मनोकामना जल्द ही पूरी हो जाती है। जीवन में आने वाली परेशानियों से भी छुटकारा मिल जाता हैं।

लखनऊ निवासी ज्योतिषाचार्य ने बताया है कि यह संयोग इस साल दो जेठ माह लेकर आया है और अगर इस माह में पड़ने वाले बड़े मंगल पर पूरी श्रद्धा से पूजा की जाए तो हनुमान की भक्तों पर विशेष कृपा बनी रहेगी। इस पर्व को लेकर लखनऊ शहर में विशेष रूप से तैयारियां की जा रही है और इस बड़े मंगल का पर्व इस साल 26 जून तक इसी तरह जारी बना रहेगा। इस बड़े मंगल के पर्व पर शहर से लेकर गांवों तक लोग स्टाल लगाकर जगह-जगह भंडारा करवाते हैं। वहीं, हनुमान सेतु मंदिर के साथ ही अलीगंज के पुराने हनुमान मंदिर में भी बड़े मंगल का विशेष मेला लगता है। जहां दूर-दूर से भक्तजन इकट्ठे होते है और सभी के साथ मिलकर एक साथ पूरी भक्ती से पूजा अर्चना करते हैं।

जानें कब से शुरू हुई यह परंपरा

इतिहासकार बताते है कि नवाब सआदत अली के कार्यकाल वर्ष 1798-1814 के दौरान मंदिर का निर्माण हुआ था। उन्होंने अपनी मां आलिया बेगम के कहने पर मंदिर का निर्माण कराया था। संतान सुख की प्राप्ति होने पर आलिया बेगम ने मंदिर के निर्माण का वादा किया था। मंदिर के गुंबद पर चांद की आकृति हिंदू-मुस्लिम एकता की कहानी बयां करता है।

मंदिरों के निर्माण के बाद से यहां मेला लगने लगा। तब से यह परंपरा चलती आ रही है। यह भी कहा जाता है कि केसर का व्यापार करने कुछ व्यापारी आए थे और उनका केसर बिक नहीं रहा था। नवाब वाजिद अली शाह पूरा केसर खरीद लिया था। वह महीना ज्येष्ठ का था और मंगल था। व्यापारियों ने इसी खुशी में यहां भंडारा करवाया था और तब से यह परंपरा चल निरंतर चली आ रही है।

हनुमान मंदिरों में लगे सीसीटीवी कैमरे

शहर के सभी हनुमान मंदिरों में सीसीटीवी कैमरे के साथ पुलिस के भी सारे पुख्ता इंतजाम कर दिए गए हैं। जिससे चोरी करने वालों से लोगों को बचाया -जा सके। इस माह में बड़ा मंगल पड़ने से इस पर्व का उत्साह भी और दोगुना ज्यादा बढ़ गया है क्योंकि हनुमान जी इस बार अपने भक्तों को दोगुनी कृपा देने वाले हैं।

बड़े मंगल पर राशिनुसार इस प्रकार करें पूजा

मेष राशि

मेष राशि वाले लोग एकमुखी हनुमंत कवच का पाठ करें तथा हनुमान जी पर बूंदी चढ़ाकर गरीब बच्चों में बाटें।

वृष राशि

वृष राशि वाले लोग रामचरितमानस के सुंदर-कांड का पाठ करें तथा हनुमानजी पर मीठा रोट चढ़ाकर बंदरों को खिलाएं।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले लोग रामचरितमानस के अरण्य-काण्ड का पाठ करें तथा हनुमानजी पर पान चढ़ाकर गाय को खिलाएं।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले लोग पंचमुखी हनुमंत कवच का पाठ करें तथा हनुमानजी पर पीले फूल चढ़ाकर जल में प्रवाहित करें।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले लोग रामचरितमानस के बाल-कांड का पाठ करें तथा हनुमानजी पर गुड़ की रोटी चढ़ाकर भिखारी को खिलाएं।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले लोग रामचरितमानस के लंका-कांड का पाठ करें तथा हनुमान मंदिर में शुद्ध घी के 6 दीपक जलाएं।

तुला राशि

तुला राशि वाले लोग रामचरितमानस के बाल-कांड का पाठ करें तथा हनुमानजी पर खीर चढ़ाकर गरीब बच्चों में बाटें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले लोग हनुमान अष्टक का पाठ करें तथा हनुमानजी पर गुड़ वाले चावल चढ़ाकर गाय को खिलाएं।

धनु राशि

धनु राशि वाले लोग रामचरितमानस के अयोध्या-कांड का पाठ करें तथा हनुमानजी पर शहद चढ़ाकर खुद प्रसाद रूप में खाएं।

मकर राशि

मकर राशि वाले लोग रामचरितमानस के किष्किन्धा-कांड का पाठ करें तथा हनुमानजी पर मसूर चढ़ाकर मछलियों को डालें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले लोग रामचरितमानस के उत्तर-कांड का पाठ करें तथा हनुमानजी पर मीठी रोटियां चढ़ाकर भैसों को खिलाएं।

मीन राशि

मीन राशि वाले लोग हनुमंत बाहुक का पाठ करें तथा हनुमानजी के मंदिर में लाल रंग की ध्वजा या पताका चढ़ाएं।

Published on:
01 May 2018 01:24 pm
Also Read
View All