लखनऊ

बहराइच के प्राइमरी स्कूलों में 1 साल के लिए दिया शीतकालीन अवकाश

बहराइच के बेसिक शिक्षा अधिकारी ने पूरे साल शीतकालीन अवकाश का आदेश दिया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 4 Jan 2023, 7:14 AM IST
letter.jpg

यूपी में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कई जिलों में स्कूली बच्चों के लिए शीतकालीन अवकाश घोषित किए जा रहे हैं। इसी बीच बहराइच जिले में एक साल के शीतकालीन अवकाश का आदेश पत्र सोशल मीडिया में बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है । आइए बताते हैं पूरा मामला।

2023 तक के लिए शीतकालीन अवकाश घोषित
बहराइच के बेसिक शिक्षा अधिकारी ने शीतकालीन अवकाश का आदेश दिया है। वायरल हो रहे पत्र में शीतकालीन अवकाश का आदेश जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के हस्ताक्षर से जारी किया गया है। इसमें 31 दिसंबर 2022 से आगामी 14 दिसंबर 2023 तक के लिए शीतकालीन अवकाश घोषित किया गया है।

इस आदेश पत्र में स्कूल प्रबंधन से जुड़े जिम्मेदारों को शख्त हिदायत देते हुए अग्रिम आदेशों तक स्कूल के संचलान पर रोक लगाने का कड़ा फरमान जारी किया गया है।

आदेश पत्र पर बेसिक शिक्षा अधिकारी ने हस्ताक्षर भी नजर
इस आदेश पत्र पर बहराइच के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने हस्ताक्षर भी नजर आ रहा है। वायरल हो रहे एक साल के शीतकालीन अवकाश के आदेश पत्र को देख जमकर मजे भी ले रहे हैं।

बेसिक शिक्षा अधिकारी ने दी जानकारी
बेसिक शिक्षा अधिकारी अव्यक्त राम तिवारी ने बताया कि ये टाइपिंग मिसटेक है। ऐसी कोई भी छुट्टी नहीं दी गई है।

Published on: