फेसबुक, इंस्टाग्राम, फ्लिकर जैसी तमाम फोटो शेयरिंग वेबसाइट का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। तभी तो आजकल हर युवा अपनी फोटोज को इन सोशल साइट्स पर शेयर करते रहते हैं। लेकिन ऐसा करते वक्त सावधान रहें क्योंकि इससे आपकी मुसीबतें बढ़ सकती हैं। खासकर खूबसूरत लड़कियों को फोटो शेयरिंग करना बहुत महंगा पड़ सकता है। क्योंकि उनकी फोटो किसी गलत हाथ में पड़ने पर पोर्न साइट्स के लिए यूज हो सकती है।
राजधानी के साइबर एक्सपर्ट फिरोज बदर ने बताया कि आजकल पोर्न साइट्स चलाने वाले लोग सोशल साइट्स पर खूबसूरत लड़कियों की तस्वीरों की तलाश में रहते हैं और उनको एडिट कर पोर्न साइट्स पर प्रयोग करते हैं।
एक रिपोर्ट के मुताबिक, 40 फीसदी लड़कियों के प्रोफाइल की तस्वीरों के साथ ऐसा किया जा रहा है।
फिरोज बदर बताते हैं कि अगर तस्वीर बढ़िया हो तो ये पोर्न वेबसाइट के पेज को वायरल हो जाने में मदद करती हैं। कभी-कभी लोगों से ऐसे चैट के लिए पैसे भी लिए जाते हैं।
कैसे बचें
फिरोज बदर ने बताया कि अपनी फोटो पब्लिकली न करके अपने जानने वाले लोगों को ही शेयर करें। इसके अलावा अपनी फोटो की प्राइवेसी को पब्लिक नहीं रखें और इसे अपने दोस्तों के देखने के लिए ही रखें। अगर काम के लिए आपको फोटो शेयर करना है तो उस पर वॉटरमार्क लगा दीजिए, जिससे उसे हटाना आसान नहीं हो। पिक्चर शेयर करनी ही है तो खुद की अकेले वाली पिक्चर न शेयर करें।