लखनऊ

खट्टी डकार से हैं परेशान, तो आजमाएं ये नुस्खे, कह उठेंगे वाह

खट्टी डकार आने के लिए इन देसी नुस्खों का इस्तेमाल करने से इस परेशानी से निजात मिलती है

3 min read
Apr 12, 2018

लखनऊ. कुछ भी खाने के बाद डकार आना आम बात है। नॉर्मल डकार हो, तो ठीक है लेकिन अगर खट्टी डकार आए, तो बड़ी परेशानी होती है। आजकल लोगों को घर का खाना और फास्ट फूड ज्यादा पसंद है। एक हद तक इनका सेवन करना ठीक है लेकिन अगर ये आदत बन जाए, तो परेशानी का सबब भी बन जाती है। फास्ट फूड्स और जंंक फूड्स के कारण ही पेट संबंधी परेशानियां होती हैं। इसी वजह से खट्टी डकार आने लगती है और कई बार तो उल्टी, दस्त, पेट दर्द, बदहजमी जैसी परेशानियां भी होने लगती हैं। वैसे तो खट्टी डकार कोई खास नुकसान नहीं करती, लेकिन ये चिड़चिड़ा जरूर करती है। इस तरह की परेशानियों से बचने के लिए हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे देसी नुस्खे जो खट्टी डकार को करेंगे झट से दूर।

दही

ये भी पढ़ें

उन्नाव दुष्कर्म मामले में राजा भैया पर उछला कीचड़

दही में ऐसे बैक्टीरिया पाए जाते हैं, जो बदहजमी को दूर करते हैं और पाचन सही करते हैं। दही को छाछ बनाकर उसमे थोड़ा सा जीरा पाउडर घोल कर लेने से एसिडिटी से राहत मिलती है।

नींबू पानी

नींबू में एसिटिक गुण होते हैं, जो पेट को ठंडा करने का काम करता है। ये खट्टी डकार से राहत दिलाने में काफी मददगार साबित होता है। खाने के आधे घंटे बाद नींबू पानी पीने से खट्टी डकार की समस्या दूर हो जाती है।

मिश्री और सौंफ का प्रयोग

खट्टी डकार से राहत दिलाने में मिश्री और सौंफ का मिश्रण भी कारगर साबित है। सौंफ में कई तरह के एंटीऑक्सिडेंट्स मौजूद होते हैं और इसमें मिनरल्स भी पाए जाते हैं, जो पाचन प्रक्रिया को तेज करते हैं। रोज आधा चम्मच मिश्री और सौंफ का सेवन करने से खट्टी डकार से छुटकारा मिलता है।

दालचीनी और अदरक की चाय

खट्टी डकार आए, तो दालचीनी पाउडर का सेवन और अदरक के पेस्ट को पानी में उबालकर पीने से राहत मिलती है। इसी तरह ग्रीन टी पीना भी फायदा करता है।

गुड़

गुड़ का एक छोटा सा टुकड़ा आपके पाचन को झट से ठीक कर सकता है। ये पेट में पाचन रस और पाचक एन्जाइम्स का स्त्राव तेज करता है, जिससे खट्टी डकार की समस्या दूर होती है।

ये भी पढ़ें

ठंडा दूध पीने के ये फायदे जानकर हैरान रह जाएंगे आप, 10 दिन पीजिए और देखिये चमत्कार
Published on:
12 Apr 2018 01:09 pm
Also Read
View All