
लखनऊ. सामूहिक दुष्कर्म और जेल में हत्या के मामले में उलझे भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के मामले में किन्हीं राजा भैया का नाम भी शामिल हो गया है। दुष्कर्म की शिकार लडक़ी ने राजा भैया पर सनसनीखेज आरोप लगाया है। अपने चाचा के साथ मीडिया के सामने पीडि़ता ने आरोप लगाया कि कुलदीप को बचाने के लिए राजा भैया दो दिन से सरकार पर दबाव बना रहे हैं। आरोप है कि राजा के कहने पर सरकार ने पहले कुलदीप को क्लीनचिट थमाई। बाद में राजनीतिक दबाव के चलते मुकदमा दर्ज करना पड़ा तो जांच की आड़ में गिरफ्तार करने से इंकार कर दिया।
विधायकों की ठाकुर बिरादरी के खास हैं कुलदीप
कुलदीप सिंह की यूपी के सभी सियासी दलों में खास पकड़ है। ठाकुर जाति के नाम पर कुलदीप ने ऐसे सभी बड़े नेताओं से रिश्ते सहेज रखे हैं, जोकि मुसीबत में साथ देने की हैसियत में हैं। इन्हीं रिश्तों के सहारे कुलदीप सेंगर राजनीतिक दलों का दामन थामते रहे और लगतार विधायक का चुनाव लडऩे के लिए टिकट हासिल करते रहे। कुलदीप सेंगर और सपा के असरदार नेता और बाराबंकी के दबंग विधायक अरविंद सिंह गोप के रिश्तों की कहानी सार्वजनिक है। हैदरगढ़ से चुनाव जीत चुके गोप पर भी तमाम मुकदमों का अंबार है। चर्चा है कि बसपा से सपा में कुलदीप की इंट्री अरविंद सिंह गोप ने कराई थी।
डीजीपी ने तत्काल गिरफ्तारी से किया है इंकार
उन्नाव दुष्कर्म मामले में बुधवार की रात विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर मामला दर्ज होने के बावजूद पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं करेगी। प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह व प्रमुख सचिव गृह अरविंद कुमार ने गुरुवार को स्पष्ट कहाकि सीबीआई जांच तक विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को पुलिस गिरफ्तारी नहीं करेगी। लाल बहादुर शास्त्री भवन (एनेक्सी) के मीडिया सेंटर में प्रमुख सचिव गृह अरविंद कुमार के साथ पुलिस महानिदेशक ने पत्रकारों को संबोधित किया। प्रमुख सचिव गृह ने कहा कि गैंगरेप मामले में विधायक कुलदीप सिंह सेंगर का पक्ष भी जाना जाएगा। डीजीपी ओपी सिंह तथा अरविंद कुमार ने कहा कि कोर्ट के बयान में पीडि़ता के किसी भी मामले में भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर का नाम नहीं लिया था, इसलिए प्रदेश पुलिस उन्हें गिरफ्तारी नहीं करेगी।
Updated on:
13 Apr 2018 10:38 am
Published on:
12 Apr 2018 12:39 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
