लखनऊ

Bengaluru Stampede: BJP प्रवक्ता गौरव भाटिया ने CM और Deputy CM से मांगा इस्तीफा

Bengaluru Stampede Tragedy: बेंगलुरु भगदड़ में मौतों को लेकर सियासत तेज, भाजपा ने सीएम-सहयोगियों पर लापरवाही का आरोप लगाया और इस्तीफे की मांग की; कांग्रेस ने जांच की मांग की।
2 min read
• •
Updated: 5 Jun 2025, 4:50 PM IST
Bengaluru stampede
BJP spokesperson Gaurav Bhatia

Bengaluru Stampede Tragedy: बेंगलुरु भगदड़ मामले में सियासत तेज हो गई है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने मांग की है कि मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार को तत्काल प्रभाव से इस्तीफा देना चाहिए। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होना चाहिए और गिरफ्तार किया जाए।

भाजपा प्रवक्ता ने क्या कहा ? 

गुरुवार को भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि मैं भाजपा और अपनी ओर से उन सभी परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करना चाहता हूं जिन्होंने अपने प्रियजनों को बेंगलुरु भगदड़ में को खो दिया है। यह कहना गलत नहीं होगा कि एक तरफ जहां शोक मनाया जा रहा था, वहीं, डिप्टी सीएम डी.के. शिवकुमार जश्न मना रहे थे।

उन्होंने आगे कहा कि यह असंवेदनहीनता की पराकाष्ठा है। जो लोग एकत्रित नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिम्मेदार थे, वे पीआर और फोटो खिंचवाने में व्यस्त थे। अगर हम इसे आपराधिक लापरवाही कहें तो गलत नहीं होगा। जब सीएम सिद्धारमैया से 11 लोगों की मौत के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने जवाब दिया कि उन्हें नहीं पता था कि इतनी बड़ी भीड़ इकट्ठा होगी।

कांग्रेस की प्राथमिकता पीआर: गौरव भाटिया 

उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट करता है कि कांग्रेस की प्राथमिकता पीआर प्रचार पर थी। दुखद बात यह है कि जब यह सूचना उपमुख्यमंत्री को मिली कि हमारे नागरिकों की जान चली गई, फिर भी जश्न का कार्यक्रम रोका नहीं गया। वह फोटो खींचवाते रहे, जश्न मनाते रहे। हर अपराध की सजा होती है। इस अपराध की भी सजा होनी चाहिए।

क्या है पूरा मामला ? 

बता दें कि इस घटना को लेकर भाजपा-कांग्रेस एक दूसरे के आमने सामने हैं। भाजपा जहां प्रदेश की सरकार पर हमलावर हो रही है तो वहीं, कांग्रेस का कहना है कि ऐसे समय में भी भाजपा को राजनीति ही सूझ रही है। हालांकि, कुछ कांग्रेसी नेताओं ने पूरे मामले की सख्ती से जांच कराने की मांग की है। जिससे भविष्य में इस तरह की दोबारा घटना न हो। आईपीएल के इतिहास में पहली बार ट्रॉफी जीतने वाली आरसीबी के सम्मान में बेंगलुरु में सम्मान समारोह आयोजित किया गया था।