लखनऊ

Biporjoy Cyclone: तूफान ‘बिपरजॉय’ हुआ और भयंकर, UP समेत इन राज्यों में भी दिखेगा असर

Biporjoy Cyclone: भारत के मौसम विभाग ने कुछ दिन पहले ही ये चेतवानी दी थी कि एक चक्रवात तूफान भारत में दस्तक दे सकता है। दरअसल, अरब सागर में बना डीप-डिप्रेशन अब चक्रवात में बदल चुका है। और इस तूफान का नाम है बिपोरजॉय। आइए सबसे पहले जानते हैं कि बिपोरजॉय का मतलब क्या है और ये नाम किसने दिया?

less than 1 minute read
Jun 14, 2023

Biporjoy का मतलब होता है डिजास्टर यानी कि आपदा। इस तूफान का नाम बांग्लादेश ने दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक, मौसम का पूर्वानुमान लगाने वाले ट्रॉपिकल साइक्लोन को एक नाम दिया जाता है। इंडियन ओसियन क्षेत्र के लिए साल 2004 में तूफान का नाम रखने के लिए एक ग्रुप बनाया गया था। इस ग्रुप में 8 देश शामिल हैं और इनके नाम हैं- बांग्लादेश, भारत, मालदीव, म्यांमार, ओमान, पाकिस्तान, श्रीलंका और थाईलैंड।

तूफान का नाम कैसे रखा जाता है?
तूफान का नाम रखने से पहले ये देखा जाता है कि वो अपमानजनक और विवादित नहीं होना चाहिए। उच्चारण में आसान और याद रखने वाला होना चाहिए। साथ ही, किसी भी चक्रवाती तूफान का नाम 8 अक्षर से ज्यादा नहीं हो। पहले तूफान का नाम रखने का कोई तरीका नहीं था। बाद में वैज्ञानिकों ने इसका एक प्रोसेस तैयार किया। भारत का IMD उन 6 मौसम केंद्रों में शामिल है, जो चक्रवातों को नाम देते हैं। ये मौसम केंद्र ही चक्रवात को नाम देते हैं, लेकिन नाम ऐसा लिया जाता है जो कभी रिपीट ना हो।

इस चक्रवात का असर गुजरात, राजस्थान, गोवा, महाराष्ट्र, वेस्ट बंगाल, सिक्किम, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, केरला, कर्नाटक, बिहार, झारखंड, आंध्र प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और ओडिशा समेत भारत के 17 राज्यों में इसका असर दिखेगा।

Updated on:
14 Jun 2023 04:40 pm
Published on:
14 Jun 2023 04:31 pm
Also Read
View All