लखनऊ

भाजपा अरविंद केजरिवाल को मरवाना चाहती है…मनीष सिसोदिया का बड़ा आरोप

Attack on BJP:दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आरोप लगाया है कि भाजपा पूर्व सीएम अरविंद केजरिवाल को मरवाने की साजिश रच रही है। कहा कि भाजपा ने गुंडों को पाल रखा है और वह केजरीवाल को मरवाना चाहती है। ये भी आरोप लगाया कि भाजपा के दो प्रदेश स्तर के नेताओं ने केजरीवाल पर हमला किया है।
2 min read
Oct 27, 2024
Former Deputy Chief Minister of Delhi Manish Sisodia held a public meeting in Haridwar
पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने हरिद्वार में जनसभा की

Attack on BJP:दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भाजपा पर हमला किया है। शुक्रवार को उत्तराखंड के हरिद्वार में मनीष सिसोदिया ने प्रेसवार्ता की। सिसोदिया ने प्रेसवार्ता में कहा कि केजरीवाल की ईमानदारी और जनहित के कार्यों से भाजपा सहमी हुई है। पहले भाजपा ने केजरीवाल के विकास कार्यों को रोकने के लिए विभिन्न स्तरों पर उन्हें परेशान किया। जब काम नहीं रुके तो सीबीआई और ईडी को पीछे लगा दिया। उन्होंने कहा कि बड़ी साजिश के तहत अरविंद केजरिवाल को जेल में डाल दिया गया। लेकिन आम आदमी पार्टी की ईमानदारी और जनहित के कामों को नहीं रोक सके। इसके बाद केजरीवाल को जान से मारने के लिए हमला करवाया गया। कहा कि इस साजिश में भाजपा के पदाधिकार शामिल हैं। दावा किया कि भाजपा की सभी कोशिश करने के बाद भी आम आदमी पार्टी ईमानदारी से काम करेगी।

नगर निगम चुनाव लड़ेगी आप

दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि इस बार आम आदमी पार्टी अभी से चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। पार्टी के कार्यकर्ता कमर कस कर नगर निगम का चुनाव लड़ेंगे। आने वाले समय में पार्टी नगर निगम और विधानसभा चुनाव में भाजपा को हराकर, उस उत्तराखंड की नींव रखेगी, जिसका सपना देख कर लोगों ने अलग राज्य निर्माण की नींव रखी थी। उन्होंने सैनी आश्रम में आयोजित गढ़वाल मंडल के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर नगर निगम चुनाव का शंखनाद किया। साथ ही कार्यकर्ताओं से उत्तराखंड राज्य को पार्टी का उत्तराखंड बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बीजेपी को उत्तराखंड की जनता पहले भी हराना चाहती थी।

भाजपा को हराकर रखेंगे मजबूत नींव

मनीष सिसोदिया ने कहा कि कांग्रेस ने भी चुनाव में दम नहीं दिखाया। इसी के चलते उत्तराखंड में दोबारा भाजपा की सरकार बनी, लेकिन इस बार आम आदमी पार्टी पहले से चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। कार्यकर्ताओं का जोश देख कर लग रहा है कि उत्तराखंड में बदलाव होगा। चुनाव में भाजपा को हराकर पार्टी ऐसे उत्तराखंड की नींव रखेगी, जहां अच्छे स्कूल, अच्छे अस्पताल, अच्छी नौकरियां, बिजली और पानी की 24 घंटे उपलब्धता हो।उन्होंने कहा कि भाजपा को हराना संभव है। नेता जनता खड़ा करती है।

Updated on:
27 Oct 2024 08:29 am
Published on:
27 Oct 2024 08:28 am