लखनऊ

सगे भाई-बहन ने आपस में की शादी, सबके सामने मंदिर में भर दी मांग, चौंका देने वाली खबर

पिता ने करायी एफआइआर

2 min read
Oct 15, 2019
सगे भाई-बहन ने आपस में की शादी, सबके सामने मंदिर में भर दी मांग, चौंका देने वाली खबर

लखीमपुर खीरी. भाई-बहन का रिश्ता सबसे पवित्र माना जाता है। यह एेसा रिश्ता होता है जो सबसे अटूट होता है। पर बरेली में मोहम्मदी क्षेत्र के भाई-बहन ने इस रिश्ते को अपवित्र कर दिया। दोनों भाई बहन को एक-दूसरे से प्यार हुआ तो मंदिर में जाकर शादी रचा ली। शादी के बाद दोनों का घर में या रिश्तेदारी में जाना संभव नहीं था। दोनों ने घर छोड़कर भागने की सोची और दिल्ली के लिए ट्रेन पकड़ने ही वाले थे कि पुलिस ने उन्हें रोक लिया।

पिता ने लगाई कार्रवाई की गुहार

यह खबर हर किसी के जुबान पर चर्चा का विषय बनी हुई है। दोनों साथ रहने की कसमें खाकर दिल्ली जाने की फिराक में शाहजहांपुर पहुंचे जहां जीआरपी पुलिस ने आईडी की मांग की तो दोनों सकपका गए। जीआरपी पुलिस ने उसे मोहम्मदी पुलिस को सौंप दिया। पिता ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।

लखनऊ के एक मंदिर में की शादी

इन भाई-बहन ने लखनऊ के एक मंदिर में बहन की मांग भरकर पत्नी बना लिया और उसे दिल्ली ले जाने की फिराक में शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचा। शनिवार को इस जोड़े को जीआरपी शाहजहांपुर ने कड़ाई से पूछताछ की और आईड़ी की मांग की, जिससे दोनों सकपका गए तो उन्होंने अपना सारा राज उगल दिया। जीआरपी ने उनके परिजनों का मोबाइल नंबर लेकर बात चीत की और मोहम्मदी पुलिस को सूचना दी।


इस पर मोहम्मदी पुलिस उन्हें कोतवाली ले आई और उनके माता पिता को सूचित किया। पिता ने पुलिस को तहरीर देकर अपने पुत्र के खिलाफ अपने कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने पुत्री को पिता की सुपुर्दगी में दे दिया है जबकि पुत्र को हिरासत में ले लिया है। परिवार में इस लडके के अलावा चार बहनें हैं दो बहनों की शादी हो चुकी है। इंस्पेक्टर संजय त्यागी ने बताया कि लड़के के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की गई है।

Published on:
15 Oct 2019 01:05 pm
Also Read
View All