9 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

OP राजभर के बयान पर अखिलेश का करारा जवाब, कहा- चल संन्यासी मंदिर में…ये गाना किसका है?

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Samajwadi Party chief Akhilesh Yadav) ने कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर (Cabinet Minister Om Prakash Rajbhar) के बयान पर व्यंग्यात्मक अंदाज में करारा जवाब दिया है। इसके साथ ही अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने बीजेपी और चुनाव आयोग पर सवाल उठाए हैं।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Vinay Shakya

May 09, 2026

Akhilesh Yadav

OP राजभर के बयान पर अखिलेश का करारा जवाब (Photo- IANS)

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 (Uttar Pradesh Assembly elections) को लेकर कई बड़े ऐलान किए। इस मौके पर अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने EVM और गठबंधन को लेकर अपनी रणनीति साफ कर दी। इसके साथ ही उन्होंने चुनाव आयोग और भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है।

OP राजभर के बयान पर अखिलेश का करारा जवाब

अखिलेश यादव ने कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) के 'टोटका' करने वाले बयान पर व्यंग करते हुए पलटवार किया है। अखिलेश ने व्यंग्यात्मक अंदाज में कहा- मैं कुछ कह दूंगा तो खराब लग जाएगा…चल संन्यासी मंदिर में..ये गाना किसका है? ये संन्यासी कौन था? जिनको कंघे की जरूरत नहीं है। हमें तो कंघे की जरूरत है।

अखिलेश ने कानून व्यवस्था पर सरकार को घेरा

अखिलेश यादव ने NCRB आंकड़ों का हवाला देते हुए सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा घटनाएं दलितों के खिलाफ हो रही हैं। जो लोग जीरो टॉलरेंस की बात करते हैं, उन्होंने यूपी में लॉ एंड ऑर्डर को जीरो कर दिया है। ये भीड़वाद के अलावा कुछ नहीं करते।

चुनाव आयोग पर सवाल उठाए

अखिलेश यादव ने 2022 के चुनाव का उदाहरण देते हुए चुनाव आयोग पर सवाल उठाए। सपा अध्यक्ष ने कहा कि कई लोग वोट डालने पहुंचे थे, लेकिन उनका नाम वोटर लिस्ट से हटा दिया गया। एफिडेविट देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। बंगाल में भी इसी तरह बड़ी संख्या में मतदाताओं को वोट नहीं डालने दिया गया।

अखिलेश ने गठबंधन पर स्पष्ट की राय

DMK-कांग्रेस गठबंधन टूटने के सवाल पर अखिलेश ने कहा- हमने तो सिर्फ यही कहा था कि मुश्किलों में साथ नहीं छोड़ा जाता। उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन मजबूत रहेगा। बीजेपी के लोग दरार डालने वाले हैं, झगड़ा लगाने वाले लोग हैं। इनके पास और कोई काम नहीं है। अखिलेश ने ईवीएम के सवाल पर कहा कि कल एक डेवलप कंट्री में बैलेट से वोट पड़ा, इंग्लैंड में कल बैलेट पर वोट पड़ा है। क्या हम इंग्लैंड से आगे हैं?