
अखिलेश यादव (Photo- IANS)
Uttar Pradesh Assembly elections 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2027 के लिए राजनीतिक पार्टियों ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। आगामी विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कई बड़े ऐलान किए हैं। इसके साथ ही उन्होंने EVM, वोटर लिस्ट, कानून व्यवस्था, बिजली संकट और जेवर एयरपोर्ट जैसे मुद्दों पर BJP सरकार पर हमला बोला है।
अखिलेश यादव ने कहा- समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर प्रदेश में 2 दिन का सार्वजनिक अवकाश (Two days public holiday in UP) दिया जाएगा। लखनऊ के गोमती रिवर फ्रंट पर महाराणा प्रताप की चेतक के साथ भव्य प्रतिमा लगाई जाएगी, जिसमें सोने का भाला भी होगा। इसके अलावा 2027 के चुनाव में समाजवादी पार्टी क्षत्रिय समाज का सम्मान करेगी। अखिलेश ने EVM हटाने की बात दोहराई है। महिलाओं और शिक्षा को लेकर भी अखिलेश यादव ने बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि अगर समाजवादी पार्टी की सरकार बनती है तो बेटियों की KG से PG तक की पढ़ाई मुफ्त कर दी जाएगी।
अखिलेश यादव ने चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कहा कि देश में मल्टी लेयर इलेक्शन माफिया काम कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की जा रही है और विपक्ष की शिकायतों पर कार्रवाई नहीं हो रही। अखिलेश ने कहा कि सुल्तानपुर के अशिक्षित नंदलाल निषाद के नाम पर फॉर्म-7 भरवाकर वोट काटे गए थे, लेकिन चुनाव आयोग ने कोई कदम नहीं उठाया।
सरोजनीनगर में भी एक व्यक्ति के नाम पर सैकड़ों शिकायतें हुईं, लेकिन उस पर भी कार्रवाई नहीं हुई। सपा प्रमुख ने आगे कहा कि जैसे इंग्लैंड में बैलेट पेपर से चुनाव होते हैं, वैसे ही भारत में भी हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि हम एक दिन EVM को हटाकर रहेंगे। अखिलेश ने आरोप लगाया कि वोटर लिस्ट में एक ही नाम के कई वोट जोड़े जा रहे हैं और यह हर विधानसभा क्षेत्र में हो रहा है।
सपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार पूंजीवाद को बढ़ावा दे रही है और आम जनता महंगाई से परेशान है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में डीजल और पेट्रोल के दाम बढ़ सकते हैं। कानून व्यवस्था के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि जो लोग जीरो टॉलरेंस की बात करते हैं, उन्होंने यूपी में कानून व्यवस्था को जीरो कर दिया है। अखिलेश ने NCRB के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में SC-ST समाज पर सबसे ज्यादा अत्याचार के मामले सामने आए हैं। अखिलेश ने EVM, वोटर लिस्ट, कानून-व्यवस्था, बिजली संकट और जेवर एयरपोर्ट जैसे मुद्दों पर सवाल उठाए।
संबंधित विषय:
Updated on:
09 May 2026 08:09 pm
Published on:
09 May 2026 08:04 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
