बसपा को खत्म करने की हो रही साजिश : मायावती
लखनऊ. बहुजन समाज पार्टी की मुखिया व यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती आज अपना 62वां जन्मदिन मना रही हैं। जन्मदिन के मौके पर बीएसपी सुप्रीमो ने ऐलान किया कि वह इस दिन को जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाएंगी। इस दौरान उन्होंने 'मेरे संघर्षमय जीवन एवं BSP मूवमेंट का सफरनामा भाग-13' का विमोचन भी किया। इस मौके मायावती ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस अौर भाजपा तरह तरह के हथकंडे इस्तेमाल करके पार्टी को कमजोर करने की बार बार साजिशें रच रहे हैं। लेकिन मैंने अपने खून पसीने से पार्टी को खड़ा किया है इसलिए विरोधियों की हर साजिश का मुंहतोड़ जवाब देना होगा। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी ने बहुत संघर्ष किया है। विपक्षियों ने बहुत कोशिश की हमे कमजोर करने की पर हम लोगों ने मिलकर पार्टी को कमजोर नहीं होने दिया। बीएसपी जातिवादी अौर संप्रदायवाद से हमेशा दूर रही है। उन्होंने कहा कि विरोधी बाबा साहब का फोटो इस्तेमाल कर नई नई साजिशें रच रहे हैं जिसे हमें और बहुजन समाज को सतर्क रहना चाहिए। वहीं मायावती के जन्मदिन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी उन्हें बधाई दी।
दलित युवाअों के बेरोजगार करनी के हो रही कोशिश
बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि बसपा को खत्म करने की साजिश हो रही है। दलित युवाओं को बेरोजगार करने का प्रयास किया जा रहा है। बसपा हमेशा ही जातिवाद और साम्प्रदायिकता से दूर रही है। विरोधी दल बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का इस्तेमाल कर रहे हैं। लेकिन उन्हें देर से भारत रत्न दिया गया। देश में जातिवादी राजनीति हो रही है। उन्होंने कहा कि यूपी चुनाव में ईवीएम में गड़बड़ी हुई। निकाय चुनाव में बसपा का प्रदर्शन बेहतर रहा है। गुजरात चुनाव में भाजपा हारते-हारते बची है।
"ब्लू बुक" कार्यकर्ताओं में भरेगी उत्साह
बताते चलें कि मायावती के 62वें जन्मदिन पर 'मेरे संघर्षमय जीवन और बीएसपी मूवमेंट का सफरनामा' का विमोचन बीएसपी कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने के लिए किया गया है। मायावती के जीवन संघर्ष पर आधारित इस किताब को ब्लू बुक का नाम दिया गया है। इस किताब में पार्टी के खड़े होने की शुरुआती दौर की कहानी है, जिनसे सीख लेकर एक बार फिर पार्टी को मजबूती देने की लिए संकल्प बीएसपी कार्यकर्ताओं को दिलाया जाएगा। बीएसपी थिंक टैंक का मानना है कि ब्लू बुक के जरिए 2019 में उन्हें फायदा हो सकता है। 2012 मेें सीएम की कुर्सी गंवाने के बाद मायावती की पार्टी का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है। हालांकि 2014 लोकसभा चुनाव और 2017 में विधानसभा चुनाव में शिकस्त झेलने वाली बीएसपी के इरादे नगर निकाय चुनाव में बेहतर प्रदर्शन के बाद कुुछ बुलंद जरूर नजर आए।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई
वही, इस मौके पर सीएम योगी ने मायावती को जन्मदिन की बधाई दी। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा केंद्र और प्रदेश सरकार जिस तरह से प्राथमिकता के साथ विकास कार्य करा रही है। उसके काम में और तेजी लाय़ी जाएगी।