लखनऊ

लव जिहाद : राहुल बनकर किया युवती का शोषण, शादी तुड़वाने के चक्कर में खुली पोल, जानिए पूरी घटना

Love Jihad : फेसबुक से हुई दोस्ती चढ़ी परवान, तय हुई शादी तो सामने आया राहुल का सच , पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
less than 1 minute read
Aug 04, 2023
 आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बनाई
आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बनाई

लखनऊ के रहीमाबाद थाना क्षेत्र के रूसेना मजरा शाही खेड़ा में रहने वाले इरफान ने पहले राहुल बनकर हरदोई की एक युवती को प्रेम जाल में फंसा कर उसका शारीरिक शोषण किया। जब युवती की शादी तय हो गई, तो इरफान ने लड़के वालों को फोन करके युवती को बदनाम करते हुए, उसकी शादी तोड़ने की कोशिश की। मगर इस कोशिश में इरफान का भेद खुल गया। इरफान के साथ ही वकील नाम के एक अन्य युवक पर भी रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बनाई

जानकारी के मुताबिक इरफान ने राहुल बनकर सोशल मीडिया के जरिए युवती से दो साल पहले दोस्ती की थी। इसके बाद नजदीकियां बढ़ी तो इरफान युवती से हरदोई मिलने जाने लगा। इस दौरान इरफान ने युवती की आपत्तिजनक फोटो अपने दोस्त वकील के जरिए खींचवा ली थी। इसकी जानकारी युवती के परिजनों को लगी, तो उन्होंने बेटी का मोबाइल बंद कराते हुए, उसकी शादी लखनऊ में तय कर दी।

फेसबुक के जरिये होने वाले पति को भेजी फोटो

इरफान को इसका पता चला तो उसने फेसबुक के जरिए युवती के होने वाले पति से संपर्क करके उसका मोबाइल नंबर हासिल किया। इरफान ने युवती के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो भेज दिए। इसके बाद फोन कर धमकी दी कि शादी की तो जान से मार दूंगा।

फोन नंबर के आधार पर शुरू हुई जांच

फोन नंबर के आधार पर जांच शुरू की गई तो पता चला कि वह राहुल नहीं इरफान है। इसके बाद युवती के पिता ने रहीमाबाद थाने पहुंचकर इरफान और उसके साथी वकील पर रिपोर्ट दर्ज कराई। प्रभारी निरीक्षक पारस नाथ यादव के मुताबिक आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Updated on:
04 Aug 2023 07:00 am
Published on:
04 Aug 2023 07:00 am