लखनऊ

Unnao Gangrape: सीबीआई ने पहुंचते ही जेल अधिकारी को किया बाहर, आरोपी विधायक सेगर से अकेले में की पूछताछ

शनिवार को आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर से पूछताछ के लिए सीबीआई की टीम सीतापुर जिला कारागार पहुंची।
2 min read
Aug 03, 2019
Kuldeep Singh Sengar
Kuldeep Singh Sengar

लखनऊ. उन्नाव गैंगरेप (Unnao Gangrape) मामले में सीबीआई (CBI) ने अपनी जांच में तेजी ला दी है। शनिवार को आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर (Kuldeep Singh Sengar) से पूछताछ के लिए सीबीआई की टीम सीतापुर जिला कारागार (Sitapur Jail) पहुंची। सीबीआई की टीम दोपहर दो बजे सीतापुर पहुंची। बताया जा रहा है कि करीब एक घंटे तक सीबीआई की टीम ने जिला कारागार में उनसे पूछताछ की। गौरतलब है कि सीबीआई की टीम को जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने 15 दिनों का समय दिया है। जिसके बाद से ही टीम काफी सक्रिय है। सीबीआई की एक दूसरी टीम शनिवार को पीड़़िता के घायल वकील के घर भी पहुंची। जहां जांच पड़ताल भी की जा रही है।

जेल अधिकारी को किया बाहर-
सीतापुर जेल में सीबीआइ टीम के पहुंचने से वहां पर खलबली मच गई। लखनऊ से सीतापुर सीबीआई की चार लोगों की टीम पहुंची थी। सेंगर से पूछताछ से पहले जेल अधिकारी के कारागार से बाहर भेज दिया गया, जिससे की पूछताछ में खलल न पैदा हो। सूत्रों की मानें तो टीम जेल प्रशासन से भी पूछताछ कर रही हैं।

असलहे के लाइसेंस रद्द-
वहीं आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के असलहे के लाइसेंस 15 महीने बाद शुक्रवार को मैजिस्ट्रेट कोर्ट में सुनवाई के बाद निरस्त कर दिए गए। सीबीआई ने विधायक के असलहों के लाइसेंस निरस्त करने की सिफ़ारिश की थी, जिसका केस जिलाधिकारी की कोर्ट में चल रहा था। लेकिन इसकी फाइल विधायक के रसूख़ के चलते कागज़ों में दबती चली गई।

हरदोई विधायक ने की सेंगर की तारीफ-
वहीं हरदोई में एक शर्मनाक दृश्य सामने आया, जिसमें हरदोई के मल्लावा से विधायक आशू सिंह ने रेप के आरोप में जेल में बंद आदरणीय शब्द का इस्तेमाल करके उनके जेल से बाहर निकलने की कामना की। उन्होंने एक कार्यक्रम में कहा कि हमारे भाई 'आदरणीय' कुलदीप सिंह सेंगर मुश्किल वक़्त से गुज़र रहे हैं। लेकिन हम उम्मीद करते हैं कि वह जल्द ही इस मुश्किल घड़ी से बाहर निकल आएंगे।

Published on:
03 Aug 2019 04:45 pm
Also Read
View All
‘बांझ कहना गंभीर अपराध नहीं!’ इलाहाबाद हाईकोर्ट की अहम टिप्पणी, पति और ससुराल वालों पर दर्ज केस रद्द

UP Police President Medal 2026: शहीद इंस्पेक्टर सुनील कुमार समेत यूपी पुलिस के इन वीरों को मिलेगा राष्ट्रपति पदक, स्वतंत्रता दिवस पर होगा सम्मान

‘शिक्षकों की कमी से भड़के छात्र!’ सड़कों पर उतरे बच्चे, जाम में फंसे मंत्रीजी ने सुनी समस्या

Mayawati News: 2007 का फॉर्मूला फिर दोहराएंगी मायावती? दलित वोट के साथ ब्राह्मणों पर नजर, बसपा ने 2027 के लिए साफ किया अपना प्लान

‘4200 करोड़ के प्रोजेक्ट में भ्रष्टाचार!’ लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे मामला हाईकोर्ट पहुंचा, केंद्र-यूपी सरकार से जवाब तलब