लखनऊ

10वीं पास छात्राओं के लिए अच्छी खबर अब CBSE देगा स्कॉलरशिप, एेसे करें आवेदन

10वीं पास छात्राओं के लिए अच्छी खबर अब CBSE देगा Scholarship, एेसे करें आवेदन
2 min read
• •
Updated: 2 Nov 2017, 3:13 PM IST
CBSE Board Exam
board

लखनऊ. अब सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंड्री एजुकेशन (CBSE Board) सीबीएसई बोर्ड से परीक्षा पास करने वाली छात्राअों के पास सुनहरा मौका है । सीबीएसई बोर्ड ने 10वीं पास कर चुकीं छात्राओं के लिए Scholarship Notification जारी किया है। इस नोटिफिकेशन के मुताबिक जिन छात्राअों ने हाल ही में CBSE बोर्ड से 10वीं पास की है वे सभी छात्राएं इस स्कॉलरशिप के लिए अप्लाई कर सकती हैं ।

छात्राएं स्कॉलरशिप में अप्लाई करने के लिए सीबीएसई की वेबसाइट cbse.nic.in पर जाकर स्कॉ़लरशिप के लिए आवेदन कर सकती है ।


ये छात्राएं ही कर सकती है अप्लाई

इस Scholarship के लिए कुछ शर्ते भी है। केवल वे ही छात्राएं अावेदन कर सकती हैं, जो अपने माता- पिता की एकमात्र लड़की हो इस स्कॉलरशिप के मुताबिक एक छात्रा की एक या एक से अधिक बहनें हैं तो यह सुविधा उनको नहीं दी जाएगी । व इस सुविधा के लिए 10 वीं सीबीएसई बोर्ड परीक्षा से पास की गई हो ।


आवेदन करने का ये है अंतिम तारीख

अगर इस स्कॉ़लरशिप के लिए आप इच्छुक है तो बता दें कि सीबीएसई ने इस स्कॉलरशिप के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही तरीकों से आवेदन किया जा सकता है । ध्यान रहे कि इस ऑनलाइन आवेदन की आखीरि तारीख 15 नवंबर, 2017 है और डाक पोस्ट द्वारा यानी ऑफलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 नवंबर, 2017 है ।

ये रहा आवेदन का तरीका

-अप्लाई करने के लिए आप पहले सीबीएसई (Central Board of Secondary Education) की वेबसाइट cbse.nic.in पर क्लिक करें ।
-यहां पर आपको CBSE Merit Scholarship Scheme for Single Girl Child of Class X passed in 2017 के नाम से एक लिंक नजर आएगा । जिस पर क्लिक करके आप नोटिफिकेशन से सभी जानकारियां हासिल कर सकते हैं ।
-इसके बाद यहीं से अपना आवेदन करें । आवेदन करने के बाद इसकी एक प्रिंट आउट कॉपी अपने पास संभाल कर रख लें ।

Updated on:
2 Nov 2017, 3:13 PM IST
Published on:
Also Read
View All