लखनऊ

Char Dham Yatra 2023: चार धाम यात्रा की परखी जा रहीं तैयारियां, इस बार सत्यापन जरूरी, जानिए कब खुलेंगे मंदिरों के कपाट ?

Char Dham Yatra 2023: चार धाम यात्रा के ‌लिए देशभर से श्रद्घालु हर साल उत्तराखंड पहुंचते हैं। यह यात्रा अब जल्द ही शुरू होने वाली है। इसके अलावा इस बार उत्तराखंड प्रशासन ने यात्रा के नियमों में सख्ती की है।
2 min read
• •
Updated: 17 Apr 2023, 1:21 PM IST
Char Dham Yatra 2023

Char Dham Yatra 2023: चार धाम यात्रा के ‌लिए देशभर से श्रद्घालु हर साल उत्तराखंड पहुंचते हैं। यह यात्रा अब जल्द ही शुरू होने वाली है। इसके अलावा इस बार उत्तराखंड प्रशासन ने यात्रा के नियमों में सख्ती की है। इसकी अनदेखी पर श्रद्घालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। आइए बताते हैं कि चार धाम यात्रा कबसे शुरू होगी और इसके लिए क्या नियम जरूरी किए गए हैं, मंदिरों के कपाट कब खुलेंगे?

चार धाम यात्रा की तैयारियां परखने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। सोमवार को गढ़वाल कमिश्नर सुशील कुमार उत्तरकाशी के दो दिवसीय दौरे पर निकले हैं। वह जानकीचट्टी में चार धाम यात्रा को लेकर की गई व्यवस्‍थाओं का जायजा लेंगे। इसके बाद कमिश्नर मंडल एवं जिलास्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर चारधाम यात्रा की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। यहां बता दें, प्रशासन ने श्रद्घालुओं की सुविधा के लिए रास्ते में 50 हेल्‍थ एटीएम लगाने के निर्देश दिए थे।

इस बार यात्रा के लिए यह जरूरी
इस बार चार धाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्घालुओं का तीन तरीके से सत्यापन किया जाएगा। रिस्ट बैंड, फिजिकल और क्यूआर कोड से सत्यापन कराने में श्रद्घालुओं और प्रशासन दोनों को सहूलियत होगी। इससे पहले सत्यापन के लिए यात्रियों को कई घंटों तक लाइन में लगना पड़ता था। अब इस व्यवस्‍था से काफी राहत मिलेगी। इस बार चार मई से कैलाश यात्रा भी शुरू हो रही है।

20 अप्रैल से शुरू होगी चार धाम यात्रा
उत्तराखंड में चारों धामों की यात्रा 20 अप्रैल से शुरू हो जाएगी। श्री बद्रीनाथ और केदारनाथ मंदिर समिति की ओर से जारी की गई जानकारी के अनुसार इसी महीने के आखिरी में चारों धामों के कपाट खुल जाएंगे। मंदिर कमेटी के अनुसार इस साल गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट 22 अप्रैल को खुलेंगे, केदारनाथ धाम के कपाट 26 अप्रैल को खुलेंगे और बद्रीनाथ धाम के कपाट 27 अप्रैल को खुलेंगे।

Updated on:
17 Apr 2023, 1:21 PM IST
Published on:
Also Read
View All