लखनऊ

Chhath Puja 2024: छठ पूजा में किस समय दें सूर्य को अर्घ्य? जानें सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

Chhath Puja 2024: छठ पूजा के तीसरे दिन (7 नवंबर) और चौथे दिन (8 नवंबर) को सूर्य को अर्घ्य देने के बाद लोग घाट से अपने घर को लौटते हैं। ऐसे में सूर्य को अर्घ्य देने का समय क्या है, आइए जानते हैं।

2 min read
Nov 07, 2024
छठ महापर्व की शुरुआत..! खरना के साथ व्रतियों ने शुरू किया निर्जल उपवास, आज उगते सूर्य को देंगे अर्घ्य(photo-patrika)

Chhath Puja 2024: उत्तर प्रदेश में छठ के महापर्व की धूम है। नहाय-खाय के साथ 5 नवंबर से शुरू चार दिवसीय सूर्योपासना महापर्व छठ के दूसरे दिन 6 नवंबर को ‘खरना’ के साथ महिलाओं ने 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू किया। 8 नवंबर को छठ का आखिरी दिन है। इस दिन महिलाएं सूर्य को अर्घ देकर अपना व्रत खत्म करती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि 8 नवंबर को यूपी में सूर्योदय कब होगा...

नवंबर के महीने का पहला हफ्ता खत्म हो चुका है, लेकिन मौसम पहले जैसा ठंडा नहीं है। हालांकि, आने वाले दिनों में प्रदेश का तापमान गिर सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, छठ के मौके पर उत्तर प्रदेश में मौसम में बदलाव देखा जा सकता है। प्रदेश में सर्दी बढ़ सकती है।

8 नवंबर को कोहरा गिरने के आसार

मौसम विभाग की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, आज यानी 7 नवंबर को मौसम के शुष्क रहने की संभावना है। वहीं, 8 नवंबर को सुबह के समय कोहरा गिरने के आसार हैं। प्रदेश में सुबह के समय धुंध रहेगी और बाद में मौसम साफ हो जाएगा। इसलिए हो सकता है कि सूर्य कुछ देर बाद आसमान में दिखाई दें। ऐसे में आप यहां अपने शहर में सूर्योदय का समय जान सकते हैं।

यूपी के मुख्य शहरों में कब होगा सूर्योदय

7 नवंबर को यूपी का तापमान

8 नवंबर को यूपी का तापमान

Also Read
View All

अगली खबर