
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को गाजियाबाद में अपनी बहन के घर पहुंचे। सीएम योगी अपने बहनोई राजेंद्र सिंह का निधन के बाद बहन से मिले और उनको सांत्वना दी। करीब 45 मिनट तक बहन के साथ रहने के बाद योगी आदित्यनाथ वापस आ गए।
67 साल के राजेंद्र सिंह का बुधवार रात को निधन हो गया था। गुरुवार को उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया था। गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुंबई में थे। शुक्रवार को वो यूपी लौटे तो अपनी बहन के राजनगर एक्सटेंशन स्थित घर पहुंचे।
राजेंद्र सिंह को एक जनवरी को हुआ था ब्रेन स्टॉक
परिवार ने बताया कि राजेंद्र सिंह को एक जनवरी को ब्रेन स्टोक हुआ था। जिसके बाद परिजनों ने उनको कौशांबी के यशोदा अस्पताल में भर्ती करायाथा। अस्पताल में उनकी तबीयत में सुधार नहीं हो सका। बुधवार शाम उनका ब्रेन डेड हो गया औैर रात करीब 2 बजे उनका निधन हो गया। जिसके बाद उनका दिल्ली के निगम बोध घाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया।