लखनऊ

PM मोदी के 12 साल पूरे होने पर CM योगी का संवाद, बोले-विकास और सेवा को समर्पित रही सरकार

Lucknow News: PM नरेंद्र मोदी कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में पत्रकारों से विशेष संवाद किया। CM योगी ने पीएम मोदी के कार्यकाल को ऐतिहासिक बताते हुए केंद्र सरकार की बड़ी उपलब्धियां गिनाईं।

2 min read
Jun 12, 2026
CM Yogi Adityanath, PM Narendra Modi 12 years, UP News, CM Yogi press conference,
प्रधानमंत्री के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर CM योगी की प्रेस-वार्ता (फोटो- पत्रिका)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल 12 साल पूरे होने के खास मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजधानी लखनऊ में एक विशेष प्रेस वार्ता को संबोधित किया। सीएम योगी ने इस दौरान पत्रकार बंधुओं से सीधा संवाद करते हुए पीएम मोदी के कार्यकाल की बड़ी उपलब्धियों और देश के प्रति उनके विजन को जनता के सामने रखा।

PM मोदी के 12 साल रहे बेमिसाल

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री के 12 वर्षों के कार्यकाल को ऐतिहासिक और देश के लिए बेमिसाल करार दिया। पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले 12 सालों में पीएम मोदी के दूरदर्शी और सशक्त नेतृत्व में देश ने विकास के नए आयाम छुए हैं। आज विश्व स्तर पर भारत की एक मजबूत और आत्मनिर्भर देश के रूप में पहचान बनी है। गरीब कल्याण से लेकर महिला सशक्तिकरण और बुनियादी ढांचे के विकास तक हर क्षेत्र में अभूतपूर्व काम हुआ है।

देशवासियों की सेवा को समर्पित है सरकार

पत्रकार वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री ने इस बात पर खास जोर दिया कि प्रधानमंत्री मोदी का पूरा जीवन सिर्फ और सिर्फ देशवासियों की सेवा के लिए समर्पित रहा है। केंद्र सरकार ने हमेशा समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया है। CM योगी ने कहा कि पीएम मोदी के कुशल मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश भी विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है और नए भारत का नया उत्तर प्रदेश बन रहा है।

डिजिटल क्रांति में ऐतिहासिक छलांग

देश में विश्वस्तरीय और आधुनिक हाईवे का तेजी से निर्माण किया जा रहा है। इसके साथ ही रेलवे के आधुनिकीकरण पर भी विशेष जोर दिया गया है। केंद्र सरकार की मेक इन इंडिया और पीएम गति शक्ति जैसी महत्वाकांक्षी पहलों ने भारत को वैश्विक आर्थिक मंच पर एक नई और बेहद मजबूत पहचान दिलाई है। आज भारत का डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन पूरी दुनिया के लिए एक मिसाल बन गया है।

महिलाएं बनीं नए भारत के विकास का आधार

मोदी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं ने देश की करोड़ों महिलाओं का जीवन पूरी तरह से बदल दिया। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, जनधन खाते, उज्ज्वला योजना, स्टार्टअप इंडिया और स्वयं सहायता समूहों जैसी शानदार पहलों ने महिलाओं को आत्मनिर्भरता और समाज में सम्मान दिलाया। इन योजनाओं से महिलाओं के लिए रोजगार और तरक्की के नए अवसर खुले हैं। आज देश की महिलाएं सिर्फ विकास की भागीदार ही नहीं हैं बल्कि वह नए भारत की विकास गाथा का मुख्य आधार बन गई हैं।

खबर अपडेट की जा रही है