लखनऊ

Kamlesh Tiwari Murder case: राजनाथ सिंह ने यूपी पुलिस से की बात, सीएम योगी ने तुरंत उठाया यह कदम

कमलेश तिवारी हत्याकांड का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। यूपी सरकार में भी हड़कंप मच गया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 18 Oct 2019, 9:52 PM IST
Yogi
Yogi

लखनऊ. कमलेश तिवारी हत्याकांड का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मामले से यूपी सरकार में भी हड़कंप मच गया है। लखनऊ से सांसद व देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी मामले का संज्ञान लिया है। राजनाथ सिंह ने मामले में तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इस सिलसिले में यूपी पुलिस के इस मामले में बात भी की है। इसी के साथ दिनभर विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रचार प्रसार में व्यस्त रहे सीएम योगी भी शाम को एक्शन मोड में आ गए हैं।

डीजीपी व अपर मुख्य से मांगी रिपोर्ट-

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले की जानकारी होते ही सख्त तेवर अख्तियार किए और अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी व यूपी पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह से मामले की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी का कहना है कि कमलेश तिवारी की हत्या पुरानी रंजिश के कारण हुई है। मामले में पुलिस जल्द ही खुलासा करेगी।

डीजीपी ने परिवार की बढ़ाई सुरक्षा-

मामले पर डीजीपी ओपी सिंह ने दोबारा बयान जारी करते हुए कहा कि जांच के लिए स्पेशल टीम का गठन किया गया है। साथ ही एसटीएफ की टीम को भी जांच में लगाया गया है। उन्होंने कहा कि 48 घंटे में कमलेश तिवारी के हत्यारों को पकड़ लिया जायगा। वहीं कमलेश तिवारी के परिवार की सुरक्षा का प्रबंध किया जा रहा है।

Updated on:
18 Oct 2019, 9:52 PM IST
Published on: