29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘भाईचारा मुबारक’, MLC चुनाव में कांग्रेस के जीरो प्रदर्शन पर ओपी राजभर का तंज, बोले- हिस्सा चाहिए आधा और समर्थन जीरो

कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने एमएलसी चुनाव के नतीजों को लेकर अखिलेश यादव पर तंज कसा। उन्होंने कांग्रेस के प्रदर्शन पर सवाल उठाते हुए कहा कि पार्टी को सीटों में आधा हिस्सा चाहिए, लेकिन समर्थन जीरो देती है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ankit Sai

•

Updated: 29 Oct 2026, 9:14 AM IST

OP Rajbhar

कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर (PC: IANS)

उत्तर प्रदेश में एमएलसी चुनाव के नतीजों के बाद कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तंज कसा है। उन्होंने सपा के प्रदर्शन पर बधाई देते हुए कांग्रेस और राहुल गांधी को लेकर सवाल उठाए। राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव को अपने मित्र राहुल गांधी को भी बधाई देनी चाहिए। उन्होंने यूपी में कांग्रेस के प्रदर्शन का जिक्र करते हुए कहा कि पार्टी को कई जगह प्रत्याशी तक नहीं मिला और जहां उम्मीदवार मैदान में थे, वहां नतीजा जीरो रहा। राजभर ने इसे लेकर सपा-कांग्रेस के बीच रिश्तों पर सवाल उठाए।

कांग्रेस को हिस्सा चाहिए आधा और समर्थन जीरो- ओपी राजभर

ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को कांग्रेस के साथ सीटों के बंटवारे को लेकर भी नसीहत दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस खुद को सपा का बड़ा भाई मानती है और 403 विधानसभा सीटों में से 200 से ज्यादा सीटें मांग रही है। राजभर ने अखिलेश से कहा कि जब कांग्रेस उनसे सीटें मांगे, तो एमएलसी चुनाव में उसके प्रदर्शन और सपा उम्मीदवारों को समर्थन देने के सवाल पर भी बात करें। उन्होंने सवाल किया कि जब सपा चुनाव लड़ रही थी, तब कांग्रेस का कोई नेता उसके प्रत्याशियों के समर्थन में खड़ा हुआ या नहीं। इसी संदर्भ में उन्होंने कहा कि यानी हिस्सा चाहिए ‘आधा’ और समर्थन देंगे ‘ज़ीरो’।”