
लखनऊ.CM Yogi Appeal To Not Use Plastic Tiranga in Independence Day. देश भर में स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाए जाने की तैयारी है। इस बार आजादी का 75वां साल मनाया जाएगा। लेकिन इस बार यूपी सरकार ने कुछ अलग अंदाज में स्वतंत्रता दिवस मनाने की अपील की है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने इस बार प्लास्टिक तिरंगा न बेचने और न ही उसका इस्तेमाल कर स्वतंत्रता दिवस मनाने की अपील की है। देशभर में प्लास्टिक तिरंगा बंद अभियान चलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अभियान के समर्थन में यह बात कही है।उन्होंने खुद भी प्लास्टिक तिरंगे का प्रयोग न करने की शपथ ली है। बता दें कि स्वदेशी ऐप कू (Koo) प्लास्टिक तिरंगे का इस्तेमाल न करने को लेकर अभियान चला रहा है। जिसका सीएम योगी समेत देश के अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री, दिग्गज नेता, सेलिब्रिटीज और भारतीय खिलाड़ियों समर्थन कर रहे हैं।
गृह मंत्रालय ने दिए निर्देश
गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से पत्र लिखकर प्लास्टिक बिना तिरंगा इस्तेमाल करने का आग्रह किया है। पत्र के माध्यम से कहा गया है कि प्लास्टिक से बने तिरंगे को ठीक से डिस्पोज करना एक समस्या है। इसलिए प्लास्टिक के तिरंगे का प्रयोग न किया जाए। राष्ट्रीय, सांस्कृतिक और खेल आयोजनों पर कागज के बने तिरंगे की जगह कई बार प्लास्टिक से बने तिरंगे का प्रयोग किया जाता है। गृह मंत्रालय की ओर से यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि ऐसे आयोजनों पर केवल कागज के बने तिरंगे का उपयोग होना चाहिए।