लखनऊ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया ‘जनता दर्शन’, सैकड़ों लोगों की सुनी समस्याएं

मुख्यमंत्री ने जनता दरबार में दिए निर्देश: मरीजों को जल्द से जल्द उपलब्ध कराई जाए आर्थिक सहायता। आइये जानते हैं और क्या कहा ...

2 min read
Jun 20, 2024
Janata Darshan

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को अपने सरकारी आवास पर 'जनता दर्शन' कार्यक्रम का आयोजन किया, जहां प्रदेश के विभिन्न कोनों से आए सैकड़ों लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं। मुख्यमंत्री ने सभी की समस्याओं को सुनते हुए अधिकारियों को समय सीमा के भीतर समाधान के निर्देश दिए।

प्रत्येक पीड़ितों के पास पहुंचकर मुख्यमंत्री ने सुनी समस्या

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार सुबह अपने सरकारी आवास पर आयोजित 'जनता दर्शन' में प्रत्येक पीड़ित से मुलाकात की। उन्होंने उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी पीड़ितों को समय सीमा के भीतर न्याय मिले। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

पुलिस प्रताड़ना की शिकायतों पर मुख्यमंत्री की गंभीरता

जनता दर्शन में पुलिस की प्रताड़ना से संबंधित शिकायतों को मुख्यमंत्री ने गंभीरता से लिया। उन्होंने निर्देश दिया कि पुलिस को पीड़ितों के प्रति संवेदनशील रहना चाहिए और स्थानीय स्तर पर ही उनकी समस्याओं की सुनवाई सुनिश्चित होनी चाहिए।

आर्थिक सहायता और जमीन कब्जे की शिकायतों पर मुख्यमंत्री के निर्देश

उपचार के लिए आर्थिक सहायता की मांग करने वाले प्रार्थना पत्रों पर मुख्यमंत्री ने तुरंत कार्रवाई करने और मरीजों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जमीन पर कब्जे की शिकायत लेकर आए पीड़ितों को आश्वस्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी सूरत में अवैध कब्जा नहीं होने दिया जाएगा। अधिकारियों को सख्ती बरतते हुए जमीन कब्जे की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

युवाओं की समस्याओं पर त्वरित समाधान का आश्वासन

कार्यक्रम में युवाओं ने भी अपनी समस्याओं को मुख्यमंत्री के सामने रखा, जिन पर उन्हें भी त्वरित समाधान का आश्वासन मिला। मुख्यमंत्री ने सभी प्रार्थना पत्रों का समय सीमा के भीतर निस्तारण कर पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 'जनता दर्शन' कार्यक्रम ने प्रदेश के लोगों को उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान की उम्मीद जगाई है।

Also Read
View All

अगली खबर