लखनऊ

विधानसभा में सीएम योगी ने माता प्रसाद पर कसा हल्का तंज, शिवपाल यादव का जिक्र कर बोले- ‘संगत का असर पड़ता है’

UP Assembly: यूपी विधानसभा में बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय पर तंज कसते हुए प्रदेश की मजबूत अर्थव्यवस्था और विकास योजनाओं का जिक्र किया।

less than 1 minute read
Feb 20, 2026

UP Assembly : उत्तर प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के अंतिम दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सदन को संबोधित करते हुए सत्ता और विपक्ष के सभी सदस्यों का धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि नया वित्तीय वर्ष शुरू होने से पहले सभी विभाग अपनी योजना तैयार कर लेते हैं, जिससे विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ते हैं।

ये भी पढ़ें

CM योगी पर सपा प्रमुख अखिलेश ने साधा निशाना, “क्योटो भी जाइए, काशी क्यों नहीं बनी वैसी?”

माता प्रसाद पर चुटकी, कहा- ‘संगत का असर पड़ता है’

सीएम योगी ने नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय पर हल्का तंज कसते हुए कहा कि उनकी उम्र और अनुभव को देखते हुए उनसे आंकड़ों में गलती की उम्मीद नहीं थी, लेकिन लगता है कि उन पर चच्चू यानी शिवपाल यादव का प्रभाव आ गया है। उन्होंने कहा कि यूपी पर कर्ज का प्रतिशत पहले 4.39% था, जो अब घटकर करीब 2.9% रह गया है। इससे साफ है कि प्रदेश की वित्तीय स्थिति पहले से बेहतर हुई है।

भ्रष्टाचार पर रोक से सुधरी प्रदेश की आर्थिक हालत

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने भ्रष्टाचार पर नियंत्रण किया है, जिससे राज्य की अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि जब सरकार इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश करती है तो इससे रोजगार के नए अवसर पैदा होते हैं और प्रदेश का पैसा प्रदेश के विकास में ही लगता है।

कारीगरों को मिल रहा फायदा

सीएम योगी ने कहा कि मेरठ का पीतल, गोरखपुर का टेराकोटा, आजमगढ़ की ब्लैक पॉटरी और भदोही की कालीन जैसे उत्पादों को “वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट” योजना से नई पहचान मिली है। साथ ही विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत कारीगरों को टूलकिट देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है।

Also Read
View All

अगली खबर