लखनऊ

UP BJP जिलाध्यक्षों की जारी लिस्ट पर सीएम योगी की पहली प्रतिक्रिया आई सामने, जानिए क्या कहा

उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने 16 मार्च यानी रविवार को नए जिलाध्यक्षों और महानगर अध्यक्षों की सूची जारी कर दी। इस पहली सूची में 68 जिलों के अध्यक्षों के नामों की घोषणा की गई। इनमें 22 पिछड़ा वर्ग, 19 ब्राह्मण और 5 महिलाएं शामिल हैं।
2 min read
Mar 16, 2025
UP BJP District President List

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संगठनात्मक बदलाव पर प्रतिक्रिया देते हुए सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट किया।

सीएम योगी ने दी बधाई

"उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के सभी नवनियुक्त जिला एवं महानगर अध्यक्ष गण को हार्दिक बधाई! पूर्ण विश्वास है कि आप सभी भाजपा की नीतियों और सिद्धांतों का पालन करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत करेंगे और उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री के सुरक्षा एवं सुशासन के अभियान को आगे बढ़ाने में अपना योगदान देंगे। सभी को उज्ज्वल कार्यकाल हेतु अनंत शुभकामनाएं!"

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का बयान

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी संगठन की नई नियुक्तियों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "सशक्त नेतृत्व, सशक्त भाजपा, सशक्त भारत! भाजपा यूपी के सभी नवनियुक्त जिला अध्यक्षगण को हार्दिक बधाई एवं उज्जवल कार्यकाल की शुभकामनाएं! मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी अपनी कर्मठता, कार्यकुशलता और समर्पण से भाजपा संगठन को और अधिक सशक्त बनाएंगे।" उन्होंने आगे कहा कि सभी पदाधिकारी डबल इंजन सरकार को तीसरी बार प्रचंड बहुमत से जिताने के लिए पूरी निष्ठा और इच्छाशक्ति के साथ कार्य करेंगे।

कौन-कौन यूपी बीजेपी की नई महिला जिलाध्यक्ष में शामिल

इस सूची में पांच महिलाओं को भी जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है:

  1. रेणुका सचान - कानपुर देहात
  2. निर्मल पासवान - प्रयागराज गंगा पार
  3. नीतू सिंह - संत कबीर नगर
  4. ममता सिंह राजपूत - मैनपुरी
  5. शिल्पी गुप्ता - शाहजहांपुर महानगर

भाजपा की संगठनात्मक मजबूती और भविष्य की रणनीति

बीजेपी के ये नए संगठनात्मक बदलाव 2024 के लोकसभा चुनावों और 2027 के विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए किए गए हैं। पार्टी की रणनीति जातीय और सामाजिक संतुलन बनाए रखने के साथ-साथ महिला नेतृत्व को बढ़ावा देना है। इन नियुक्तियों से पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलने की उम्मीद है।

Updated on:
16 Mar 2025 04:51 pm
Published on:
16 Mar 2025 04:51 pm
Also Read
View All
69000 शिक्षक भर्ती विवाद: आरक्षित वर्ग के 6800 अभ्यर्थी करेंगे आंदोलन, 29 अगस्त से लखनऊ में प्रदर्शन CM से मुलाकात की मांग

जेन-अल्फा के प्रदर्शन के बाद एक्शन में योगी सरकार, सर्वोदय स्कूलों में पारदर्शी प्रबंधन के आदेश

Weather News: उत्तर प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी, जानिए किन जिलों में रहेगा बाढ़ और जलभराव का खतरा

‘देवी-देवता किसी एक के नहीं, मंदिर में जातिगत भेदभाव गंभीर मुद्दा’, समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद का बड़ा बयान

‘स्त्री : देह से आगे’ विषय पर मंथन, पत्रिका समूह के प्रधान संपादक गुलाब कोठारी ने समझाए भारतीय परंपरा और संस्कारों के मायने