24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Lucknow / यूपी चुनाव 2027: सपा और कांग्रेस में सीट बंटवारे पर मंथन जारी, रामगोपाल यादव ने बताया कब होगा सीट बंटवारे पर फैसला

यूपी चुनाव 2027: सपा और कांग्रेस में सीट बंटवारे पर मंथन जारी, रामगोपाल यादव ने बताया कब होगा सीट बंटवारे पर फैसला

Ramgopal Yadav on SP Congress Seat Sharing: यूपी विधानसभा चुनाव के लिए सपा और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे पर मंथन जारी है। सपा नेता रामगोपाल यादव ने बताया कि दोनों दलों के बीच सीट शेयरिंग पर अंतिम फैसला कब तक होगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Mohsina Bano

•

Updated: 24 Nov 2026, 6:46 PM IST

Ram Gopal Yadav on SP Congress Seat Sharing, Samajwadi Party, SP Congress Alliance, UP Assembly Election 2027

समाजवादी पार्टी के सांसद रामगोपाल यादव (PC: IANS)

SP Congress Seat Sharing: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग को लेकर दूसरे दिन मंगलवार को भी बातचीत का सिलसिला जारी रहा। सोमवार से शुरू हुई इस चर्चा के दूसरे दिन दोनों दलों के नेताओं ने सभी 403 विधानसभा सीटों पर विस्तार से मंथन किया। बैठक के बाद समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता रामगोपाल यादव ने संकेत दिया कि सीट बंटवारे की प्रक्रिया को अंतिम रूप देने में कितना वक्त लगेगा। जानिए रामगोपाल यादव ने क्या कहा।

'अगले दो-तीन दिन में होगी अगली बैठक'

सपा नेता रामगोपाल यादव ने कहा कि दोनों पक्षों के बीच सीट-टू-सीट चर्चा हुई है। उन्होंने कहा कि बहुत ही सकारात्मक तरीके से बात हुई है, लेकिन 403 सीटें काफी अधिक होती हैं इसलिए अभी बातचीत पूरी नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि अगले दो दौर की बैठकों में हम इस गठबंधन को पूरा कर लेंगे। रामगोपाल यादव ने ये भी बताया कि किसी ने खुद से कोई सीट नहीं मांगी है, बल्कि सभी सीटों पर एक साथ बातचीत की जा रही है। जब तक अंतिम फैसला नहीं हो जाता, यह सिलसिला जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि अगली बैठक बहुत जल्द यानी दो-तीन दिन के भीतर ही हो सकती है।

कांग्रेस प्रभारी बोले 26 सीटों पर अलग से कोई बात नहीं हुई

दूसरी ओर सीट शेयरिंग को लेकर हो रही चर्चा पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने भी संतोष जताया। उन्होंने कहा कि दोनों पक्ष सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ रहे हैं और सभी 403 विधानसभा सीटों पर विस्तार से चर्चा हो रही है। राजेंद्र पाल गौतम ने बताया कि एक एक सीट पर दोनों दल अपना अपना पक्ष रख रहे हैं। काफी बड़ी संख्या में सीटों पर चर्चा पूरी हो चुकी है और जिन सीटों पर बात बाकी है, उन पर अगली बैठक में मंथन होगा। उन्होंने यह भी साफ किया कि 26 सीटों को लेकर अलग से कोई बातचीत नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि बातचीत सही दिशा में है और सपा व कांग्रेस के बीच एक अच्छा समझौता होगा।

अखिलेश यादव ने बातचीत के लिए बनाई है 4 सदस्यीय कमेटी

बता दें कि आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ सीटों के तालमेल पर बातचीत करने के लिए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक विशेष समिति का गठन किया है। सपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव रामगोपाल यादव के नेतृत्व में बनी इस 4 सदस्यीय कमेटी में सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल, सांसद राजीव राय और सांसद इकरा हसन चौधरी को शामिल किया गया है।