सोशल मीडिया पर वायरल हो रही 26 सीटों की इस सूची में 2022 में कांग्रेस द्वारा जीती गई दो सीटें (रामपुर खास और फरेंदा) शामिल हैं। इसके अलावा चार ऐसी सीटें (मथुरा, खेरागढ़, जगदीशपुर और किदवई नगर) दी गई हैं, जहां कांग्रेस दूसरे नंबर पर रही थी। बाकी 20 सीटों में बागपत, मोदीनगर, हापुड़, जेवर, स्याना, खुर्जा, खैर, इगलास, मांट, आगरा उत्तर, फतेहपुर सीकरी, बिलग्राम-मल्लावां, गोविंद नगर, नानपारा, गोरखपुर शहर, खजनी, पडरौना, फाजिलनगर, पिंडरा और वाराणसी कैंट शामिल हैं।