24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Lucknow / 2027 से पहले यूपी में नए सियासी समीकरण! ओवैसी-चंद्रशेखर की जोड़ी लखनऊ में भरेगी हुंकार

2027 से पहले यूपी में नए सियासी समीकरण! ओवैसी-चंद्रशेखर की जोड़ी लखनऊ में भरेगी हुंकार

यूपी की सियासत में 2027 चुनाव से पहले नई हलचल शुरू हो गई है। लखनऊ में ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद 26 नवंबर को एक मंच साझा करेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ritesh Singh

•

Updated: 24 Nov 2026, 2:37 PM IST

AIMIM के राष्ट्रीय प्रवक्ता शादाब चौहान और आजाद समाज पार्टी के नेता हिमांशु वाल्मीकि प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान (फोटो सोर्स : Ritesh Singh )

AIMIM के राष्ट्रीय प्रवक्ता शादाब चौहान और आजाद समाज पार्टी के नेता हिमांशु वाल्मीकि प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान (फोटो सोर्स : Ritesh Singh )

Owaisi-Chandrashekhar Rally:उत्तर प्रदेश की सियासत में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले नए राजनीतिक समीकरण बनने की तैयारी शुरू हो गई है। इसी कड़ी में AIMIM और आजाद समाज पार्टी ने 26 नवंबर को राजधानी लखनऊ में बड़ी रैली करने का ऐलान किया है। संविधान दिवस के मौके पर रमाबाई अंबेडकर मैदान में होने वाली इस रैली में AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद एक मंच पर नजर आएंगे। दोनों दलों की कोशिश इस कार्यक्रम के जरिए अपनी राजनीतिक ताकत दिखाने और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर नए गठबंधन की तस्वीर साफ करने की है।

दोनों पार्टियों की ओर से पांच लाख लोगों को रैली में जुटाने का दावा किया गया है। इस कार्यक्रम को सामाजिक परिवर्तन मोर्चा के शक्ति प्रदर्शन के तौर पर भी देखा जा रहा है। आयोजकों का कहना है कि रैली में मुस्लिम और दलित समाज से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। साथ ही इन वर्गों के लिए कई बड़ी घोषणाएं किए जाने की तैयारी है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया रैली का ऐलान

रैली को लेकर आज लखनऊ प्रेस क्लब में दोनों दलों के नेताओं ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की। AIMIM के राष्ट्रीय प्रवक्ता शादाब चौहान ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि 26 नवंबर की रैली को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी चल रही है। इस दौरान आजाद समाज पार्टी के नेता हिमांशु वाल्मीकि भी मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने कार्यक्रम को लेकर अपनी रणनीति और राजनीतिक इरादों के बारे में जानकारी दी।

बीजेपी के साथ सपा पर भी रहेगा निशाना

इस रैली में बीजेपी के साथ समाजवादी पार्टी को भी निशाने पर लेने की तैयारी है। आयोजकों के मुताबिक, प्रदेश की मौजूदा राजनीति में मुस्लिम और दलित समाज की भागीदारी, उनके अधिकारों और राजनीतिक प्रतिनिधित्व जैसे मुद्दे उठाए जाएंगे। सपा के मुस्लिम नेताओं और आजम खान के मुद्दे को भी राजनीतिक चर्चा में शामिल किए जाने के संकेत दिए गए हैं।

तीसरे दल को साथ लाने की तैयारी

AIMIM और आजाद समाज पार्टी इस गठबंधन को और मजबूत बनाने के लिए किसी तीसरे राजनीतिक दल का समर्थन लेने की कोशिश में भी हैं। 26 नवंबर की रैली में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर गठबंधन की आगे की रणनीति और राजनीतिक एजेंडे का खुलासा होने की संभावना है। दोनों दलों की कोशिश है कि दलित और मुस्लिम मतदाताओं के बीच अपनी मजबूत पकड़ बनाई जाए।

यूपी की राजनीति में नए समीकरणों पर नजर

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले इस तरह की राजनीतिक गोलबंदी को अहम माना जा रहा है। अगर दोनों दल मिलकर चुनावी मैदान में उतरते हैं और उन्हें अन्य दलों का समर्थन मिलता है, तो प्रदेश की राजनीति में नए समीकरण बन सकते हैं। हालांकि, इसका वास्तविक असर कितना होगा, यह आने वाले समय में साफ होगा। फिलहाल सभी की नजर 26 नवंबर को रमाबाई अंबेडकर मैदान में होने वाली इस रैली पर टिकी है। पांच लाख लोगों की भीड़ जुटाने का दावा कितना सफल होता है और ओवैसी-चंद्रशेखर की जोड़ी 2027 के चुनाव को लेकर क्या संदेश देती है, यह देखना दिलचस्प होगा।