SP Congress Seat Sharing: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की बिसात बिछने के साथ ही विपक्षी 'इंडिया' गठबंधन के दो सबसे बड़े साझेदारों-समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस-के बीच सीटों के बंटवारे पर खींचतान खुलकर सामने आ गई है। मंगलवार को दिल्ली में कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी के आवास पर दोनों दलों के वरिष्ठ नेताओं के बीच करीब सवा तीन घंटे तक मैराथन बैठक चली, लेकिन सीट शेयरिंग पर अंतिम सहमति नहीं बन सकी। एक दिन पहले जहां कांग्रेस ने अपनी दावेदारी पेश करते हुए 125 से 130 सीटों की सूची सौंपी थी, वहीं मंगलवार को सपा ने महज 26 सीटों का प्रस्ताव रखकर सियासी मोलभाव को और जटिल बना दिया।