25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Lucknow / यूपी चुनाव: कांग्रेस से बातचीत के बीच सपा ने क्यों उतारे 5 उम्मीदवार?, इन सीटों पर है खास नजर, समझिए पूरी रणनीति

यूपी चुनाव: कांग्रेस से बातचीत के बीच सपा ने क्यों उतारे 5 उम्मीदवार?, इन सीटों पर है खास नजर, समझिए पूरी रणनीति

SP Congress Seat Sharing: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। कांग्रेस के साथ सीटों के बंटवारे पर बातचीत जारी है, लेकिन इसी बीच सपा ने पांच सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया। ऐसे में सपा के इस फैसले को लेकर सवाल उठ रहे हैं कि आखिर गठबंधन की बातचीत के बीच पार्टी ने उम्मीदवारों की घोषणा क्यों की और इसके पीछे क्या रणनीति है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ankit Sai

•

Updated: 25 Nov 2026, 10:34 AM IST

UP News

सपा प्रमुख अखिलेश यादव और राहुल गांधी (ANI Photo)

UP Election 2027: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। सपा-कांग्रेस के बीच दिल्ली में सीटों के बंटवारे पर बातचीत चल रही थी। इसी बीच मंगलवार देर रात सपा ने पांच विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया। खास बात यह है कि इनमें सहारनपुर जिले की बेहट और सहारनपुर सीट भी शामिल हैं। इन दोनों सीटों पर कांग्रेस की भी दावेदारी बताई जा रही थी। ऐसे में सपा की इस घोषणा को गठबंधन की बातचीत के बीच एक अहम राजनीतिक कदम के तौर पर देखा जा रहा है।

सपा ने किन पांच सीटों पर उतारे उम्मीदवार?

समाजवादी पार्टी ने मंगलवार रात सोशल मीडिया पर उम्मीदवारों की सूची जारी की। इसमें चार मौजूदा विधायकों को दोबारा टिकट दिया गया है, जबकि ललितपुर सीट से ज्योति लोधी को मौका मिला है। सपा ने बेहट से उमर अली खान, सहारनपुर से आशु मलिक, कैराना से नाहिद हसन, अमरोहा से महबूब अली और ललितपुर से ज्योति लोधी को उम्मीदवार बनाया है।

अयोध्या से तेज नारायण पांडेय उर्फ पवन पांडेय के नाम की घोषणा पार्टी पहले ही कर चुकी है। चार मौजूदा विधायकों को दोबारा टिकट देना बताता है कि पार्टी ने फिलहाल इन सीटों पर अपने पुराने चेहरों पर भरोसा जताया है। वहीं, ललितपुर में नए चेहरे को उतारकर सपा ने अलग रणनीति अपनाई है।

कांग्रेस से बातचीत के बीच उम्मीदवार घोषित करने की वजह क्या?

अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि जब सपा और कांग्रेस के बीच सीटों को लेकर बातचीत चल रही थी, तब पार्टी ने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान क्यों किया, इसके पीछे कई राजनीतिक पहलुओं को देखा जा रहा है।

1. सपा ने कांग्रेस को 26 सीटों का प्रस्ताव दिया है, जबकि कांग्रेस की ओर से करीब 130 से 131 सीटों की सूची दिए जाने की खबरें हैं। दोनों दलों के बीच सीटों की संख्या को लेकर अंतर साफ दिखाई दे रहा है। ऐसे में सपा ने 5 सीटों पर उम्मीदवार घोषित करके यह संकेत दिया है कि वह अपने चुनावी अभियान की तैयारी गठबंधन के फैसले का इंतजार किए बिना आगे बढ़ा रही है।

2. चार मौजूदा विधायकों को दोबारा टिकट देकर सपा ने उन सीटों पर अपना दावा स्पष्ट किया है, जहां उसके विधायक पहले से मौजूद हैं। पार्टी इन सीटों पर उम्मीदवार बदलने के बजाय मौजूदा चेहरों के साथ आगे बढ़ना चाहती है।

3-सपा-कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर चल रही बातचीत के बीच उम्मीदवारों की घोषणा से यह संदेश देने की कोशिश की गई है कि अब क्षेत्र में उतर कर तैयारियों का समय है। इसलिए जीतने वाले उम्मीदवारों को मैदान में उतारा जाए।

क्या हैं इन पांच सीटों पर पिछले तीन चुनावों के नतीजे?

1. बेहट विधानसभा (सहारनपुर)

चुनाव वर्षविजेतापार्टीरनरअपपार्टीजीत का अंतर
2022उमर अली खानसपानरेश सैनीभाजपा37,880
2017नरेश सैनीकांग्रेसमहावीर सिंह राणाभाजपा25,586
2012महावीर सिंह राणाबसपानरेशकांग्रेस514

2. सहारनपुर विधानसभा

चुनाव वर्षविजेतापार्टीरनरअपपार्टीजीत का अंतर
2022उमर अली खानसपानरेश सैनीभाजपा37,880
2017नरेश सैनीकांग्रेसमहावीर सिंह राणाभाजपा25,586
2012महावीर सिंह राणाबसपानरेशकांग्रेस514

3. कैराना विधानसभा (शामली)

चुनाव वर्षविजेतापार्टीरनरअपपार्टीजीत का अंतर
2022उमर अली खानसपानरेश सैनीभाजपा37,880
2017नरेश सैनीकांग्रेसमहावीर सिंह राणाभाजपा25,586
2012महावीर सिंह राणाबसपानरेशकांग्रेस514

4. अमरोहा विधानसभा

चुनाव वर्षविजेतापार्टीरनरअपपार्टीजीत का अंतर
2022उमर अली खानसपानरेश सैनीभाजपा37,880
2017नरेश सैनीकांग्रेसमहावीर सिंह राणाभाजपा25,586
2012महावीर सिंह राणाबसपानरेशकांग्रेस514

5. ललितपुर विधानसभा

चुनाव वर्षविजेतापार्टीरनरअपपार्टीजीत का अंतर
2022उमर अली खानसपानरेश सैनीभाजपा37,880
2017नरेश सैनीकांग्रेसमहावीर सिंह राणाभाजपा25,586
2012महावीर सिंह राणाबसपानरेशकांग्रेस514

बेहट और सहारनपुर सीट पर क्यों है चर्चा?

सपा की इस सूची में सबसे ज्यादा चर्चा सहारनपुर जिले की दो सीटों को लेकर हो रही है। बेहट से उमर अली खान और सहारनपुर से आशु मलिक को टिकट दिया गया है। रिपोर्टों के मुताबिक, कांग्रेस ने भी इन दोनों सीटों पर दावेदारी की थी। सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद की भी इन सीटों को लेकर रुचि बताई जा रही है।

ऐसे में गठबंधन की बातचीत के बीच इन सीटों पर उम्मीदवार घोषित करना सपा की ओर से अपनी दावेदारी मजबूत करने के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।

हम मिलकर ऐसा एडजस्टमेंट करें की भाजपा को हरा सकें: अखिलेश

उधर, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इंडिया गठबंधन में सपा-कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर मंगलवार की रात सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया, जिसमें सीटों के बंटवारे को लेकर पूरी तरह से स्थिति साफ की। उन्होंने लिखा- जो गठबंधन होते हैं, वो इसीलिए होते हैं कि हम जीतें। हम सब मिलकर ऐसा एडजस्टमेंट करें, ऐसा एक-दूसरे को अकोमोडेट करें कि सामने वाले को हरा सकें। यही राजनीतिक दलों की जिम्मेदारी है। सपा के इस बयान को कांग्रेस के लिए संदेश के रूप में भी देखा जा रहा है।