लखनऊ

वर्षों से अस्थाई काम कर रहे अमीनों की नौकरी हुई पक्की

सामयिक संग्रह अमीन-संग्रह अनुसेवकों द्वारा अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी से करें: मुख्यमंत्री

less than 1 minute read
Mar 01, 2019
cm yogi aadityanath

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज लोकभवन में आयोजित एक कार्यक्रम में 45 वर्ष से अधिक आयु वाले प्रदेश के सामयिक संग्रह अमीन एवं सामयिक संग्रह अनुसेवकों को विनियमितीकरण के उपरान्त नियुक्ति आदेश वितरित किये। कर्मियों के विनियमितीकरण के इस निर्णय के तहत 739 सामयिक संग्रह अमीनों एवं 1420 सामयिक संग्रह अनुसेवकों सहित कुल 2,159 कर्मियों को नियुक्ति आदेश वितरित किये जाएंगे। कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि लापरवाही के कारण यह मामले वर्षों से लम्बित थे। इन कर्मियों का विनियमितीकरण 10-12 साल पहले ही हो जाना चाहिए था।

ज्ञातव्य है कि शासन को सम्पूर्ण प्रदेश से 739 सामयिक संग्रह अमीन एवं 1420 सामयिक संग्रह अनुसेवक, जो 45 वर्ष की आयु से अधिक हो चुके थे, के विनियमितीकरण किये जाने के उद्देश्य से आयु सीमा शिथिल किये जाने का प्रस्ताव प्राप्त हुआ था।
सम्यक विचारोपरान्त उदार एवं मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए प्रदेश सरकार द्वारा यह निर्णय किया गया कि ऐसे सभी सामयिक संग्रह अमीन/संग्रह अनुसेवकों द्वारा विगत वर्षों में निःस्वार्थ भाव से किये गये कार्यों का सम्मान करते हुए एवं उनके परिजनों के हितों को सर्वोपरि रखते हुए, उन्हें सेवायोजित किया जाये। तत्क्रम में शासनादेश संख्या-146/एक-7-2019-रा0-07 दिनांक 22 फरवरी, 2019 को ऐसे सभी सामयिक संग्रह कार्मिकों को 45 वर्ष की अधिक आयु हो जाने के उपरान्त नियमावली में शिथिलता प्रदान करते हुए, उन्हें विनियमित किये जाने के निर्देश समस्त जिलाधिकारियों को दिये गये।
प्रदेश सरकार के इस निर्णय से 739 सामयिक संग्रह अमीन एवं 1420 सामयिक संग्रह अनुसेवक कुल 2159 कर्मियों को नियमित सेवा में योजित किये जाने से उनके परिजन निश्चित रूप से हर्षित एवं लाभान्वित होंगे। प्रदेश सरकार की भी यही मंशा है।

Published on:
01 Mar 2019 11:59 am
Also Read
View All