लखनऊ

रत्ना सिंह के भाजपा में जाने के बाद कांग्रेस का अदिति सिंह को लेकर आया बड़ा बयान

मंगलवार को कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व सांसद व कांग्रेस नेता राजकुमारी रत्ना सिंह को अपने पाले में करते हुए उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई है।

less than 1 minute read
Oct 15, 2019
Aditi Singh

लखनऊ. मंगलवार को कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व सांसद व कांग्रेस नेता राजकुमारी रत्ना सिंह को अपने पाले में करते हुए उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई है। उपचुनाव से पहले रत्ना सिंह का भाजपा में शामिल होना कांग्रेस के लिए बड़े नुकसान के रुप में देखा जा रहा है। सीएम योगी ने राजकुमारी रत्ना सिंह ने भाजपा की सदस्यता दिलाई। कांग्रेस में इससे नाराजगी है। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह ने रत्ना सिंह को एसहान फरामोश कहा है। साथ ही कांग्रेस विधायक अदिति सिंह पर भी बड़ा बयान दिया है।

अपना ही विश्वास खत्म किया रत्ना सिंह ने-

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि रत्ना सिंह को कांग्रेस ने क्या नहीं दिया। जो लोग जा रहे हैं जनता उन्हें माफ नहीं करेगी। कांग्रेस ने सब कुछ इन लोगों को दिया है। ऐसे लोग एहसान फरामोश है। कांग्रेस पार्टी एक विचारधारा पार्टी है। रत्ना सिंह ने अपना ही विश्वास खत्म किया है।

अदिति का जवाब का इंतेजार-
वहीं अदिति सिंह ने अभी तक विधानसभा के विशेष सत्र में शामिल होने के बाद कांग्रेस द्वारा दिए गए कारण बताओ नोटिस का जवाब नहीं दिया है। इस पर अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा कि अदिति सिंह को नोटिस दिया है। उन्हें नोटिस का जवाब देना है। जवाब मिलने के बाद ही उन पर निर्णय लिया जाएगा। सिंह ने यह भी कहा कि अदिति सिंह अभी कांग्रेस पार्टी में हैं।

Published on:
15 Oct 2019 09:00 pm
Also Read
View All