लखनऊ

कोरोनाः काढ़े के सेवन के साथ बढ़ी हल्दी, लौंग, काली मार्च समेत तमाम मसालों की कीमतें, देखें रेट लिस्ट

Covid 19 increased spices prices and demand in lucknow. कोरोनाकाल में हल्दी (Turmeric), जायफल (Nutmeg), लौंग (Cloves), दालचीनी आदि सभी मसालों की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है.

2 min read
Apr 27, 2021
spices price in up

पत्रिका न्यूज नेटवर्क.
लखनऊ. Covid 19 increased spices prices and demand in Lucknow. कोरोना (coronavirus) को मात देने व प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए इन दिनों घर-घर बढ़ते काढ़े के चलन ने किराना बाजार की रफ्तार को और तेज कर दिया है। वहीं मसाला बाजार भी लगातार गर्म होता जा रहा है। हल्दी (Turmeric), जायफल (Nutmeg), लौंग (Cloves), दालचीनी आदि सभी मसालों की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। कारोबारियों की मानें तो दो महीने पहले की तुलना में अब इनकी खपत दोगुना हो गई है। लखनऊ में थोक बाजार की बात करें, तो हल्दी, जिसका इन दिनों दूध में खूब उपयोग है रहो है, की एक माह पहले 73-75 रुपए प्रति किलो कीमत थी, जो अब बढ़कर 90-100 रुपए प्रति किलो हो गई है।

काढ़े में बढ़ते इस्तेमाल में चलते इसमें उपयोग होने वाली काली मिर्च की थोक बाजार में कीमत पहले 300-355 रुपए प्रति किलो ती। अब यह 425-440 रुपए प्रति किलो बिक रही है। लौंग अब 525-575 रुपए प्तति किलो में बिक रही है। एक माह पहले इसकी कीमत 450-560 रुपए प्रति किलो थी। ऐसी ही अन्य मसालों का भी हाल है।

आदर्श व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओम प्रकाश सांवरिया का कहना है कि हर घर में देशी नुस्खों का भरपूर उपयोग हो रहा है। हल्दी की डिमांड सबसे ज्यादा है। दालचीनी, काली मिर्च व लौंग का उपयोग भी बढ़ा है। इस कारण किराना बाजार कोरोना काल में बेहतर है। वहीं किराना कमेटी एवं थोक किराना कारोबारी के सदस्य विनोद कुमार अग्रवाल का कहना है कि काली मिर्च, गोला हल्दी, अजवाइन, दालचीनी, लौग, मेथी, काली मिर्च और सेंधा नमक की खपत बढ़ी है। बाजार में कोरोना के दहशत के बाद भी, लोग इन्हें खरीद रहे हैं। यही वजह है कि कीमतों में बढ़ोतरी लगातार देखने को मिल रही है।

थोक रेट प्रति किलो

मसाला : एक माह पहले : अब
हल्दी (Turmeric) : 73-75 : 90-100

धनिया (Dry coriander) : 85-90 : 120-125

जीरा (cumin) : 160-162 : 190-200
जायफल (Nutmeg) : 530-540 : 600-625

काली मिर्च (Black Pepper) : 350-355 : 425-440
अजवाइन (celery seeds) : 160-170 : 190-200
लाल मिर्च (Red Chilli): 180-190 : 200-210

मेथी (Fenugreek): 70-75 : 90-100
दालचीनी (Cinnamon) : 250-260 : 280-300
लौंग (Cloves): 450-460 : 525-575

फुटकर मूल्य प्रति किलो

मसाला : एक माह पहले : अब

हल्दी (Turmeric) : 80-90 : 100-120
जीरा (cumin): 175-180 : 200-220
लाल मिर्च (Red Chilli) : 200-210 : 210-230
काली मिर्च (Black Pepper) : 375-380 : 450-460
धनिया (Dry coriander) : 110-115 : 125-130

मेथी (Fenugreek) : 85-90 : 100-120
दालचीनी (Cinnamon) : 285-290 : 300-315
अजवाइन (celery seeds): 180-190 : 200-220

लौंग (Cloves) : 475-500 : 540-580
जायफल (Nutmeg) : 550-575 : 625- 650

Published on:
27 Apr 2021 03:57 pm
Also Read
View All