लखनऊ

Happy Eid Ul Fitr : एक ही मंच पर दिखे ब्रजेश पाठक और अखिलेश यादव, दिया ये बयान

दानिश अंसारी ने कहा कि प्रयागराज की घटना की जांच की जा रही है,योगी सरकार जनता के लिए पूरी समृद्धि और ईमानदारी से काम कर रही है।
2 min read
• •
Updated: 22 Apr 2023, 7:43 PM IST
अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार की गिनाई कमियां
अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार की गिनाई कमियां

लखनऊ में भी ईद की नमाज अदा की गयी। लखनऊ के ईदगाह पर हजारों की संख्या में लोग पहुंचे और ईद की नमाज अदा की और एक दूसरे को लगे लगाकर बधाई दी। इस दौरान ईदगाह पर उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक और मंत्री दानिश अंसारी और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव एक ही मंच पर दिखे। मंच से सभी ने एक एक करके अपने विचार उपस्थित जनता के सामने रखा।

मुस्लिम समाज के लिए सरकार काम कर रही

उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा की उत्तर प्रदेश के प्रत्येक मुस्लिम भाई बहनों के लिए हमारी सरकार काम कर रही है, उनके जीवन स्तर को सुधारने के लिए सरकार काम कर रही है। मैं सभी को ईद की मुबारकबाद देता हू, वहीं मंत्री दानिश ने भी ईद की बधाई दी।

अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार की गिनाई कमियां

अखिलेश यादव ने बोला भाजपा पर हमला उन्होंने कहा कि भाजपा कूड़े को पसंद करने वाली पार्टी है । भारत मे हम लोग बचपन से सुनते है। हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई,आपस मे सब भाई भाई उसी संस्कृति को आगे बढ़ाए। लोकतंत्र स्वस्थ हो, सबकी तरक्की हो यही हम सब की सोच होनी चाहिए।

प्रयागराज मामले पर बोले अखिलेश

प्रयागराज मामले पर उन्होंने कहा कि ये सवाल अधिकारियों से पूछना चाहिए। हम से नहीं, डर का माहौल न हो खुशियों में भेदभाव न हो, महंगाई चरम सीमा पर है, सरकार फेल है।

Published on: