लखनऊ

करहल विधानसभा पर उपचुनाव को लेकर ब्रजेश पाठक ने कार्यकर्ताओं के साथ की चर्चा, सपा के गढ़ में सेंध लगाने की तैयारी में बीजेपी

करहल विधानसभा को सपा का गढ़ कहे जाने पर डिप्टी सीएम ने कहा कि सभी गढ़ खत्म हो चुके हैं। अब यह जनता का गढ़ है और जनता जिसे चुनेगी वही जीतेगा।

less than 1 minute read
Aug 11, 2024

Deputy CM Brajesh Pathak: करहल विधानसभा उपचुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने रविवार को भाजपाकार्यकर्ताओं के साथ बैठक करके रणनीति तैयार की है। इसके बाद उन्होंने कहा कि पार्टी बूथवार रिपोर्ट तैयार कर रही है और उसके आधार पर योजना बनाई जाएगी।

करहल विधानसभा को सपा का गढ़ कहे जाने पर डिप्टी सीएम ने कहा कि सभी गढ़ खत्म हो चुके हैं। अब यह जनता का गढ़ है और जनता जिसे चुनेगी वही जीतेगा। वह आज करहल विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर कर रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की भी समीक्षा की है। जिलाधिकारी से प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विकास योजनाओं के बारे में भी बात की है।

मरीजों को भगवान मानकर उनकी सेवा करें: ब्रजेश पाठक

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि बड़ी परियोजनाएं समय पर पूरी होनी चाहिए। अस्पतालों में दवाइयां उपलब्ध होनी चाहिए, बाहर से दवाइयां बिल्कुल न लिखी जाएं। हमने निर्देश दिए हैं कि अस्पताल में आने वाले लोग मरीजों को भगवान मानकर उनकी सेवा करें।

सपा का किला है करहल विधानसभा

मैनपुरी समाजवादी पार्टी का अभेद्य किला है। इसमें करहल विधानसभा सीट भी शामिल है। इसे जिले में सपा का सबसे मजबूत किला कहा जाता है। सैफई से सटे इस विधानसभा क्षेत्र में 1993 के बाद एक चुनाव को छोड़कर सपा ने सब में जीत हासिल की है। सपा प्रमुख अखिलेश यादवने अपना पहला विधानसभा चुनाव इसी सीट से लड़ा था। अब वह कन्नौज से सांसद हैं।

बांग्लादेश की घटना पर बोलते हुए ब्रजेश पाठक ने कहा कि यह बहुत दुखद है। यह मामला केंद्र सरकार के अधीन है और केंद्र सरकार उच्च स्तर पर सभी आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

Also Read
View All

अगली खबर