लखनऊ

सर्दियों में खजूर और किशमिश गलती से भी न खाएं, नहीं तो इन्हें पड़ेगा पछताना

- सर्दियों के आने पर बहुत सारे लोग ड्राई फ्रूट्स का सेवन बढ़ा देते हैं। डायबिटीज के मरीज के लिए कुछ ड्राई फ्रूट्स और कुछ फल अधिक सेवन करने पर खतरनाक हो जाते हैं। और ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा देते हैं, जिससे खतरा बढ़ जाता है। आइए जानते हैं इनके बारे में...

2 min read
Dec 01, 2021
सर्दियों में खजूर और किशमिश गलती से भी न खाएं, पड़ेगा पछताना

लखनऊ. Dry Fruits For Diabetes Patient : शुगर के मरीजों को अपने खान-पान का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है ताकि उनका ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहे। सर्दियों के मौसम में शुगर के मरीजों को अपना ज्यादातर ख्याल रखने की जरूरत होती है। सर्दियों में लोग ड्राई फ्रूट्स का सेवन ज्यादा करते हैं। कुछ ड्राई फ्रूट्स और अन्य वस्तुएं ऐसी होती हैं जो आपके ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा सकते हैं। आइए जानते हैं इन ड्राई फ्रूट्स के बारे में

खजूर :- खजूर या फिर छुआरा में शुगर की मात्रा अधिक होती है। इससे ब्लड शुगर लेवल बढ़ने का खतरा रहता है। ऐसे में डायबिटीज के मरीज खजूर या छुआरा का सेवन करने से बचें।

किशमिश :- किशमिश में ग्लूकोज काफी मात्रा में पाया जाता है। डायबिटीज के मरीजों को किशमिश का सेवन नहीं करना चाहिए।

चीकू :- चीकू खाने में बेहद मीठा होता है और इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी काफी ज्यादा बढ़ा हुआ होता है। डायबिटीज के पेशेंट को चीकू खाने से परहेज करना चाहिए।

व्हाइट ब्रेड :- व्हाइट ब्रेड में स्टार्च ज्यादा होता है। इसलिए डायबिटीज के मरीजों को व्हाइट ब्रेड से दमर रहना चाहिए।

आलू : - ज्यादा आलू खाना शुगर मरीजों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। आलू में हाई कार्बोहाइड्रेट होता है। साथ ही इसमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स की मात्रा भी बहुत होती है। आलू खाने से ब्लड शुगर बढ़ने का खतरा रहता है।

यूपी में डायबिटीज मरीजों की स्थिति :- उत्तर प्रदेश के बड़े शहरों की 10 से 15 फीसदी और ग्रामीण क्षेत्र की पांच से आठ फीसदी आबादी मधुमेह की चपेट में है। खास बात है कि 15 साल और उससे अधिक उम्र के लोग तेजी से डायबिटीज के रोगी हो रहे हैं। यूपी की बात करें तो सौ में से 13 से ज्यादा पुरुष इस बीमारी की गिरफ्त में हैं। और महिलाएं भी बहुत अधिक पीछे नहीं हैं।

:- डायबिटीज के मरीज लेख में लिखी वस्तुओं को खाने के लिए डाक्टर की सलाह जरूर लें।

Published on:
01 Dec 2021 09:17 pm
Also Read
View All

अगली खबर