लखनऊ

समाजवादी पेंशन योजना में लगातार भ्रष्टाचार की परतें खुल रही हैं – डा. चन्द्रमोहन

गरीबों का सपना साकार कर रही भाजपा सरकार
2 min read
• •
Updated: 19 Jul 2018, 2:20 PM IST
Samajwadi pension yojana
गरीबों का सपना साकार कर रही भाजपा सरकार

लखनऊ , मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी सरकार पूरी तरह से गरीबों को समर्पित है। प्रदेश में सत्ता संभालते ही भाजपा सरकार ने गरीबों के कल्याण के लिए अपनी प्राथमिकताएं तय कर दी थीं।


डेढ़ लाख मकान बनाने का निर्णय लिया है

प्रदेश पार्टी मुख्यालय में प्रदेश प्रवक्ता डा. चन्द्रमोहन ने कहा कि आवास एवं शहरी नियोजन विभाग ने इस वर्ष गरीबों के लिए डेढ़ लाख मकान बनाने का निर्णय लिया है। अगले दो वर्ष के भीतर कुल चार लाख से अधिक मकान बनाए जाने का लक्ष्य निर्धारित करना एक स्वागतयोग्य कदम है। अधिक से अधिक गरीब व्यक्तियों को आवास मिल सके इसके लिए भी आवास विकास परिषद ने प्रावधान किए हैं। निम्न आय वर्ग और अल्प आय वर्ग वाले लोगों को आसानी से आवास मुहैया हो सके इसके लिए निर्धारित आय सीमा को बढ़ाया गया है।

समाजवादी पेंशन योजना में लगातार भ्रष्टाचार की परतें खुल रही हैं

प्रदेश प्रवक्ता डा. चन्द्रमोहन ने प्रदेश सरकार राज्य के पिछड़े 22 विकास खंडों में गरीबी दूर करने का अभियान की शुरुआत भी करने जा रही है। इसके तहत गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले युवकों को रोजगार से जोड़कर उन्हें समृद्ध बनाया जाएगा। इसके अलावा गरीब महिलाओं को भी स्वावलंबी बनाने पर भी सरकार का पूरा जोर है। पिछली सपा और बसपा की सरकारें एक ओर जहां गरीबों के कल्याण की योजनाओं पर कुंडली मार कर बैठी रहीं वहीं जो कुछ योजनाएं शुरू भी हुईं उनमें जमकर भ्रष्टाचार किया गया। गरीबों के नाम पर शुरू की गई समाजवादी पेंशन योजना में लगातार भ्रष्टाचार की परतें खुल रही हैं। दूसरी ओर भाजपा सरकार गरीबों की योजनओं में लापरवाही या गड़बड़ी करने वालों पर सख्त कार्रवाई कर रही है।

यूपी अब तरक्की की राह पर

प्रदेश प्रवक्ता डा. चन्द्रमोहन बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं ऐसी योजनाओं की समीक्षा कर रहे हैं। गरीबों के कल्याण् के बिना यूपी तरक्की नहीं कर सकता। भाजपा सरकार ने प्रदेश की योजनाओं में गरीबों की भागीदारी सुनिश्चित की है। इसी से यूपी अब तरक्की की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है।
--

Published on:
Also Read
View All
‘BJP ने बैलेट पेपर की चोरी की’, कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने साधा निशाना, बोले- आगरा में उम्मीदवारों से बदतमीजी हुई, उन्हें रोते हुए देखा गया

संजय सिंह ने किया ऐलान, बोले- AAP यूपी चुनाव लड़ने को तैयार, ‘अब केजरीवाल तय करेंगे कितनी सीटों पर उतरेगी पार्टी’

UP News: ‘शिल्पित’ ब्रांड से बिकेंगे ODOP-ODOC उत्पाद, Amazon-Flipkart समेत ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर मिलेगी जगह

प्रॉपर्टी मालिकों के लिए बड़ी खबर: यूपी में रजिस्ट्री के बाद नामांतरण होगा आसान, डिजिटल आईडी से रिकॉर्ड का सत्यापन

‘बांग्लादेश के मुद्दे पर बीजेपी का दोहरा रवैया’: अडानी की बिजली सप्लाई पर संजय सिंह ने सरकार को घेरा