26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘बांग्लादेश के मुद्दे पर बीजेपी का दोहरा रवैया’: अडानी की बिजली सप्लाई पर संजय सिंह ने सरकार को घेरा

Uttar Pradesh Politics: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए AAP सांसद संजय सिंह ने कहा कि मुझे नहीं पता कि वह (योगी) किसे ‘बड़े मियां’ और ‘छोटे मियां’ कह रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 26 Oct 2026, 6:50 PM IST

AAP Sanjay Singh

AAP नेता संजय सिंह (Photo-ANI)

AAP MP Sanjay Singh CM Yogi: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तारीख जैसे जैसे नजदीक आ रही है, वैसे वैसे नेताओं के बीच जुबानी जंग तेज होती जा रही है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हालिया विपक्ष पर तीखा हमला बोला है। सीएम योगी के बयान पर आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद संजय सिंह ने कड़ा जवाब दिया है। लखनऊ में मीडिया के साथ बातचीत में उन्होंने भाजपा की नीतियों और बयानबाजी पर सवाल उठाए।

योगी के ‘बड़े मियां-छोटे मियां’ वाले बयान पर प्रतिक्रिया

आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि उन्हें नहीं पता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ किसे ‘बड़े मियां’ और ‘छोटे मियां’ कह रहे हैं। उन्होंने याद दिलाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद को बांग्लादेश की आजादी का योद्धा बता चुके हैं। सिंह का आरोप है कि एक तरफ भाजपा के नेता हिंदुओं से बांग्लादेशियों से लड़ने की अपील करते हैं, वहीं सरकार अडानी के जरिए बांग्लादेश को बिजली सप्लाई कर रही है।

हिंदुओं को गुमराह करने का आरोप

संजय सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा हिंदुओं को गुमराह कर रही है और अब उसकी पोल खुल गई है। उन्होंने कहा कि भगवान राम के नाम पर चंदा इकट्ठा किया जाता है और फिर चोरी की जाती है। संकट के समय में जब आम लोग ‘भारत माता की जय’ बोलते हैं, तब भाजपा के लोग पाकिस्तान और बांग्लादेश की बात करते हैं।

सीएम योगी का सपा और कांग्रेस पर हमला

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर में एक सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर हमला बोला था। सीएम योगी ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए उन्हें 'छोटे मियां' और 'बड़े मियां' कहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि ये पार्टियां देश में अराजकता फैला रही हैं और दंगे भड़का रही हैं।

विपक्षी दल का रुख

आप सांसद का यह बयान राजनीतिक तापमान बढ़ा सकता है। उन्होंने भाजपा पर दोहरी नीति का आरोप लगाते हुए कहा कि जनता अब इन बातों को समझ रही है। संजय सिंह का जोर इस बात पर था कि सत्ताधारी दल भावनाओं से खेलता है लेकिन व्यवहार में अलग रास्ता अपनाता है।
यह बयान लखनऊ में दिए गए और सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन रहा है। राजनीतिक विश्लेषक मानते हैं कि ऐसे आरोप-प्रत्यारोप चुनावी माहौल को और तेज कर सकते हैं। आम आदमी पार्टी लगातार भाजपा की नीतियों पर सवाल उठाती रही है, जबकि सत्ताधारी दल इन आरोपों को राजनीतिक हथकंडा बताता है।