- किशमिश बस मुंह में मिठास घुल जाती है। किशमिश के अंदर मौजूद गुण और इसके स्वाद की वजह से लोग इसके दीवाने हैं। भारतीय बाजार में यह अन्य ड्राई फ्रूट्स के मुकाबले काफी सस्ती भी है। बहुत से लोग किशमिश को भिगो कर खाने के फायदे नहीं जानते हैं। आइए जाने किशमिश को भिगो कर खाने से क्या फायदे हैं।
लखनऊ. किशमिश एक बेहद फायदेमंद ड्राईफ्रूट है। इसके सेवन से बहुत सारे लाभ मिलते हैं। बादाम या अखरोट तो भिगोकर सभी खाते हैं। किशमिश को भिगोकर खाने के बारे में कम लोग ही जानते होंगे। जानिए किशमिश को भिगोकर खाने से क्या फायदे मिलते है। और इसे कैसे खाना चाहिए?
किशमिश का सेवन ऐसे करें :- आयुर्वेद के अनुसार, किशमिश को भिगाने इसके अंदर मौजूद तत्व और गुणकारी हो जाते हैं। रोजाना रात को 20 से 30 किशमिश भिगोकर, सुबह खाली पेट सेवन करें। इसके सेवन से किशमिश में मौजूद विटामिन और मिनरल्स सीधा शरीर में पहुंच जाते हैं।
दांत और हड्डियों के लिए किशमिश फायदेमंद :- 100 ग्राम किशमिश के अंदर करीब 50 एमजी कैल्शियम होता है। दांत—हड्डियों को मजबूत बनाए रखने के लिए किशमिश का सेवन किया जा सकता है।
हृदय के लिए फायदेमंद :- किशमिश ब्लड प्रेशर कंट्रोल करता है और खून साफ करता है। किशमिश के अंदर फाइबर और बहुत से विटामिन मिनरल्स पाए जाते हैं। किशमिश के सेवन से हार्ट अटैक, स्ट्रोक, हाइपरटेंशन से बचा जा सकता है।
एनीमिया दूर करें :- एनीमिया से शरीर में खून धीमी प्रक्रिया से बनता है। तब शरीर को आयरन की आवश्यकता होती है। आयरन से रेड ब्लड सेल्स बनते हैं। भीगे हुए किशमिश का में प्रचुर मात्रा में आयरन होता है। साथ ही भिगोने से नाइट्रिक ऑक्साइड की मात्रा बढ़ जाती है। जिससे शरीर में ब्लड फ्लो अच्छा हो जाता है।
ब्लड प्रेशर संतुलित करें :- किशमिश के अंदर प्रचुर मात्रा में पोटेशियम होता है। यह सोडियम के प्रभाव को कम करता है। इससे ब्लड प्रेशर संतुलित बना रहता है।
बढ़ाता है पाचन शक्ति :- किशमिश में फाइबर होता है, यह भिगोने के बाद अधिक प्रभावी हो जाता है। जब आप किशमिश का सेवन करते हैं, तो यह आपकी पाचन क्रिया को धीमी कर देती है। इसके अलावा कब्ज की समस्या से निजात दिलाता है।
नींद आने में मददगार :- नींद न आने की समस्या के लिए भिगोए हुए किशमिश के अंदर मौजूद तत्व आपको अच्छी नींद दिलाने के काम आ सकते हैं।
कमजोर इम्यून सिस्टम करता है मजबूत :- कमजोर इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए किशमिश का सेवन करें। किशमिश में विटामिन बी और सी मौजूद होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर बनता है। किशमिश में मिलने वाले बायोफ्लेवनोएड्स इंफेक्शन से बचाते हैं।
किशमिश में नेचुरल शुगर :- किशमिश में नेचुरल शुगर होती है। इससे ऊर्जा मिलती है। किशमिश में अमीनो एसिड मिलता है, यह मसल्स को रिकवर करने में मदद करता है। किशमिश को भिगोकर खाएं, जिससे आपको पर्याप्त एनर्जी मिलेगी।
बॉडी को करती है डिटॉक्स :- आप 150 ग्राम किशमिश को दो कप पानी में भिगो दे। अगली सुबह खाली पेट इस पानी को पीते हैं, तो यह आपकी बॉडी के अंदर विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने का कार्य करता है। इससे आपका खून भी साफ होता है।
नोट :- ध्यान रहे कि यह प्रक्रिया सिर्फ ऑर्गेनिक किशमिश के साथ करनी है।