लखनऊ

Election of BJP State President:भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव इसी हफ्ते! जानें क्या हो सकते हैं समीकरण

Election of BJP State President:भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव नवरात्र में ही हो सकते हैं। एक-दो दिन के भीतर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की तिथि घोषित हो सकती है। इससे दावेदारों की दिलों की धड़कनें तेज हो गई हैं।

2 min read
Mar 31, 2025

Election of BJP State President:भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की तिथि का जल्द ही ऐलान होने वाला है। उत्तराखंड में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के चयन की कवायद तेज हो गई है।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के मुताबिक एक दो दिन में पार्टी अध्यक्ष के चुनाव के लिए तिथियों का ऐलान होने की उम्मीद है। बता दें कि भाजपा ने 31 मार्च तक नए प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया पूरी करने का लक्ष्य रखा था, लेकिन राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में हो रही देरी की वजह से अब मार्च में राज्य को नया प्रदेश अध्यक्ष मिलना मुश्किल है। ऐसे में माना जा रहा है कि पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया नवरात्र के दौरान पूरी हो सकती है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के मुताबिक अगले कुछ दिन संसद में अवकाश है। ऐसे में पार्टी का शीर्ष नेतृत्व राज्य में चुनाव तिथियों का ऐलान कर सकता है। उन्होंने कहा कि जैसे ही चुनाव की तिथियों का ऐलान किया जाएगा उसी दिन से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इधर, प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की तिथि नजदीक आते ही संभावित दावेदार सक्रिय हो गए हैं।

ये समीकरण रखेंगे मायने

उत्तराखंड में इस वक्त सीएम पुष्कर सिंह धामी कुमाऊं मंडल से आते हैं। वहीं दूसरी ओर वर्तमान में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट गढ़वाल मंडल से हैं। मौजूदा समय में प्रदेश अध्यक्ष और सीएम के मामले में भाजपा ने जातिगत और क्षेत्रीय समीकरणों का खास ध्यान रखा है। ऐसा माना जा रहा है कि भाजपा अगला प्रदेश अध्यक्ष भी गढ़वाल मंडल से ही नियुक्त कर सकती है। गढ़वाल मंडल से विनोद चमोली और ज्योति प्रसाद गैरोला मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर कुमाऊं मंडल से भी तीन नेताओं के नाम प्रदेश अध्यक्ष पद की दौड़ में बताए जा रहे हैं। संभावना ये है कि भाजपा क्षेत्रीय और जातिगत संतुलन बनाते हुए आगे की रणनीति तैयार करेगी।

Published on:
31 Mar 2025 03:34 pm
Also Read
View All

अगली खबर