लखनऊ

नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 2 को लगी गोली

UP Crime: नोएडा में लूट के विरोध करने पर युवक को गोली मारी गई थी। दोनों आरोपियों राजा और मिथुन ठाकुर को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है।

less than 1 minute read
Nov 03, 2024

UP Crime: नोएडा थाना सेक्टर-24 की पुलिस और बदमाशों के बीच रविवार को मुठभेड़ हुई। इसमें दो बदमाश पुलिस की गोली से घायल हो गए। दोनों अस्पताल में भर्ती हैं।

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, दोनों बदमाशों ने हाल ही में एक युवक से लूट की घटना को अंजाम दिया था। जब युवक ने लूट का विरोध किया, तो बदमाशों ने उस पर गोली चला दी थी। इससे युवक घायल हो गया था। इस घटना के बाद पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही थी।

रुकने का इशारा करने पर पुलिस पर फायरिंग

थाना सेक्टर-24 की पुलिस चेकिंग अभियान चल रही थी। इसी दौरान पुलिस को मोटरसाइकिल सवार दो युवकों पर संदेह हुआ। जब पुलिस ने उन्हें रोकना चाहा, तो उन्‍होंने रुकने की बजाय पुलिस पर ही फायरिंग शुरू कर दी। इस पर पुल‍िस ने भी जवाबी कार्रवाई की। पुल‍िस की गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए।

मोबाइल, पिस्टल, बाइक और 4700 रुपये बरामद

नोएडा डीसीपी राम बदन सिंह ने बताया कि दोनों बदमाशों पर कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि दोनों बदमाश सेक्टर- 24 की ओर आ रहे हैं। जब पुलिस ने उन्हें रोका, तो फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश घायल हो गए। बदमाश बेगूसराय के रहने वाले हैं और 10वी पास हैं। इनकी पहचान मिथुन और राजा के रूप में हुई है। वे नोएडा में रह रहे थे। इनके पास पुलिस ने लूटा हुआ मोबाइल फोन, पिस्टल, मोटरसाइकिल और 4700 रुपये बरामद क‍िया पुलिस दोनों बदमाशों का इतिहास खंगाला रही है।

Updated on:
03 Nov 2024 08:23 pm
Published on:
03 Nov 2024 07:59 pm
Also Read
View All

अगली खबर